JamshedpurJamshedpur
Spread the love

रिपोर्टर: प्रेम श्रीवास्‍तव

Jamshedpur : जमशेदपुर स्थित सोन मंडप में रविवार को ‘कोशिश एक मुस्कान’ संस्था के तत्वावधान में महान स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के उद्देश्य से एक भव्य महा रक्तदान शिविर संपन्न हुआ। संस्था के संरक्षक एवं समाजसेवी शिव शंकर सिंह की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। शहर के विभिन्न हिस्सों से आए 1203 रक्तदाताओं के अभूतपूर्व उत्साह ने इस आयोजन को लौहनगरी के इतिहास में एक मिसाल बना दिया।

पूज्य प्रदीप भैया जी महाराज और वरिष्ठ नेताओं का लगा जमघट

Jamshedpur इस प्रेरणादायी आयोजन में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे सुप्रसिद्ध हनुमान कथा वाचक पूज्य प्रदीप भैया जी महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि जहां आज के दौर में लोग जमीन के टुकड़ों के लिए खून बहाते हैं, वहीं शिव शंकर सिंह जैसी हस्तियां रक्तदान के माध्यम से इंसानियत को जोड़ने का पुनीत कार्य कर रही हैं। कार्यक्रम में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय, जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, आरएसएस विभाग संघचालक इंदर अग्रवाल, मानगो मेयर सुधा गुप्ता, झामुमो प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी और वरिष्ठ पत्रकार व संपादकों सहित कई गणमान्य अतिथियों ने उपस्थित होकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।

मातृशक्ति का दिखा विशेष उत्साह और कई सामाजिक संस्थाओं ने निभाई भूमिका

Jamshedpur इस महा रक्तदान शिविर की एक प्रमुख विशेषता महिलाओं की भारी भागीदारी रही। बड़ी संख्या में महिलाओं ने आगे आकर स्वेच्छा से रक्तदान किया, जिसकी सभी अतिथियों ने मुक्तकंठ से सराहना की। आयोजन को ऐतिहासिक बनाने में क्रीड़ा भारती, ग्रीन कैप्स, नेपाली सेवा समिति, एग्रिको एफसी, पूर्व सैनिक सेवा परिषद, कालिंदी समाज, हो समाज और बस्ती विकास समिति जैसी अनेक सामाजिक, खेल एवं धार्मिक संस्थाओं के कार्यकर्ताओं ने अपना सक्रिय योगदान दिया।

राजनीतिक, सामाजिक व व्यापारिक जगत की दिग्गजों की गरिमामयी उपस्थिति

Jamshedpur कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, जदयू जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के प्रतिनिधि, ट्रेड यूनियन नेता राजेश्वर पांडेय व रघुनाथ पांडेय, रिटायर्ड आईएएस मनोज सिंह, चिकित्सा विशेषज्ञ तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपनी उपस्थिति से आयोजकों का मान बढ़ाया। संस्था के प्रमुख शिव शंकर सिंह ने कार्यक्रम के अंत में सभी रक्तदाताओं, सहयोगी संस्थाओं और गणमान्य अतिथियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

ये भी पढ़े: जमशेदपुर: शहीद भगत सिंह की जयंती पर ‘आगाज’ ने बांटी पठन सामग्री, पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने बच्चों को दिया प्रेरणादायी संदेश