Alwar Mayor Election BJP Sanjay Sharma:राजस्थान के अलवर नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की जीत के बाद कैबिनेट मंत्री संजय शर्मा अत्यधिक भावुक हो गए और मीडिया के सामने उनकी आंखें नम हो गईं। अलवर निकाय चुनाव की जिम्मेदारी संभालने वाले मंत्री की यह प्रतिक्रिया उस वक्त सामने आई जब पार्टी की प्रत्याशी ने शानदार जीत हासिल की।
पुरानी कड़वी यादों को याद कर छलक पड़े आंसू
Alwar Mayor Election BJP Sanjay Sharma:मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री संजय शर्मा ने पिछली बार की घटना का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पूर्व में इसी नगर परिषद परिसर में उनके साथ राजनीतिक धोखा हुआ था, जिसके घाव उनके दिल में थे। आज उसी स्थान पर बीजेपी की जीत और महापौर सुमनलता अग्रवाल काबिज होने पर उनका पुराना दर्द छलक आया।
कांग्रेस नेता टीकाराम जूली पर तीखा हमला
Alwar Mayor Election BJP Sanjay Sharma:संजय शर्मा ने कांग्रेस नेता टीकाराम जूली पर जोरदार निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पिछले चुनाव में झूठ और गुंडागर्दी के बल पर बीजेपी का बोर्ड छिन लिया गया था। उन्होंने कहा कि इस बार अलवर की जनता और पार्षदों ने विपक्षी दल को करारा जवाब दिया है।
निर्दलीय पार्षदों के समर्थन से सुमनलता अग्रवाल बनीं महापौर
Alwar Mayor Election BJP Sanjay Sharma:अलवर नगर निगम के चुनावों में 65 में से बीजेपी ने 28 वार्ड अपने नाम किए थे, जबकि कांग्रेस को 23 वार्ड मिले थे। इसके बाद 13 निर्दलीय पार्षदों के समर्थन से कुल 42 वोट हासिल कर बीजेपी उम्मीदवार सुमनलता अग्रवाल ने आसानी से महापौर का पद अपने नाम कर लिया।
राजस्थान के नगरीय निकाय चुनावों में बीजेपी का दबदबा
Alwar Mayor Election BJP Sanjay Sharma:राज्य के कुल 309 नगरीय निकायों में से अब तक 302 के परिणाम आ चुके हैं। इनमें से बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 200 निकायों में अपना बोर्ड बनाया है, जबकि कांग्रेस पार्टी को 94 सीटों पर संतोष करना पड़ा है। इस बड़ी जीत से पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है
read this:-Ram Mandir Donation Scam :राम मंदिर चढ़ावा गड़बड़ी मामले में एसआईटी की जाँच पूरी

