JamshedpurJamshedpur
Spread the love

रिपोर्टर: प्रेम श्रीवास्‍तव

Jamshedpur : टेल्को क्लब में शुक्रवार से ‘तिलोत्तमा’ के 6वें संस्करण के तहत तीन दिवसीय प्री-पूजा प्रीमियम फैशन एंड लाइफस्टाइल प्रदर्शनी सह बिक्री का भव्य शुभारंभ हुआ। 18 से 20 सितंबर तक चलने वाले इस आयोजन का औपचारिक उद्घाटन ब्रह्मानंदम अस्पताल के एडमिनिस्ट्रेशन डायरेक्टर डॉ. ए.के. आर्या एवं उनकी धर्मपत्नी ने दीप प्रज्वलित कर किया।

देश के प्रमुख शहरों से पहुंचे 24 विशेष स्टॉल

Jamshedpur इस तीन दिवसीय प्रदर्शनी में जमशेदपुर के स्थानीय विक्रेताओं के साथ-साथ कोलकाता और हैदराबाद से आए कारोबारियों ने कुल 24 आकर्षक स्टॉल लगाए हैं। प्री-पूजा सीजन को ध्यान में रखते हुए ग्राहकों के लिए एक ही छत के नीचे विविध प्रकार के उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला प्रदर्शित की गई है।

ट्रेंडी परिधानों से लेकर होम डेकोर की विस्तृत रेंज

Jamshedpur प्रदर्शनी में एथनिक और डिजाइनर साड़ियां, कुर्तियां, हैंडमेड व कस्टमाइज्ड ज्वेलरी, आधुनिक होम डेकोर, लड्डू गोपाल जी की विशेष पोशाकें, स्टाइलिश बैग्स, प्रीमियम बेडशीट और कॉस्मेटिक्स जैसे कई उत्पाद उपलब्ध कराए गए हैं। ट्रेंडी डिजाइन्स और नए कलेक्शंस के कारण खरीदारी के लिए लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

त्योहारों से पहले शहरवासियों को मिला बेहतरीन विकल्प

Jamshedpur आयोजकों के अनुसार इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य दुर्गा पूजा और आगामी त्योहारों से पहले शहर के लोगों को फैशन, सजावट और दैनिक उपयोग की वस्तुओं की खरीदारी के लिए एक सर्वसुविधायुक्त मंच प्रदान करना है। यह प्रदर्शनी सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक आम जनता के लिए खुली रहेगी।

ये भी पढ़े: कोरबा में SECL की कार्रवाई से भारी बवाल: सरकारी अस्पताल और हॉस्टल पर चला बुलडोजर, ग्रामीणों में आक्रोश