रिपोर्टर: दिलीप कुमार
Jabalpur : संस्कारधानी जबलपुर स्थित पावन नर्मदा तट गौरीघाट शुक्रवार को अद्भूत दीपमालाओं से जगमगा उठा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के अंतर्गत घाट पर एक साथ 1,11,111 दीये प्रज्वलित किए गए। असंख्य दीपों की जगमगाहट के बीच मां नर्मदा की भव्य महाआरती उतारी गई और देश के प्रधान सेवक के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की गई।
दिग्गज नेताओं और शहरवासियों ने मिलकर रचा अलौकिक दृश्य
Jabalpur इस भव्य दीपोत्सव में मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह, क्षेत्रीय सांसद आशीष दुबे, स्थानीय विधायकों और भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने भाग लिया। उनके साथ जबलपुर की धर्मप्रेमी जनता ने भी बढ़-चढ़कर दीप प्रज्ज्वलित किए। हजारों दीयों की एक साथ जलती लौ से नर्मदा का तट स्वर्णिम आभा से नहा उठा, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु देर रात तक गौरीघाट पर डटे रहे।
माहभर चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आगाज
Jabalpur प्रधानमंत्री के जन्मदिन को यादगार बनाने के उद्देश्य से भाजपा द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ संचालित किया जा रहा है। इस एक महीने के दौरान समाजसेवा, पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी से जुड़े विभिन्न रचनात्मक आयोजन किए जाएंगे। जबलपुर में इसी अभियान की कड़ी के रूप में इस ऐतिहासिक दीपदान और महाआरती का आयोजन किया गया।
राष्ट्र निर्माण के संकल्प और भारतीय संस्कृति का संदेश
Jabalpur समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री राकेश सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों से अधिक के समर्पित सार्वजनिक जीवन और राष्ट्रसेवा के सफर का स्मरण किया। अपनी संस्कृति पर गर्व जताते हुए उन्होंने कहा कि दीपोत्सव सनातन परंपरा का अभिन्न अंग है। इसके साथ ही उन्होंने विपक्षी विचारधाराओं पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अपनी जड़ों और सांस्कृतिक विरासत पर गर्व करना ही हर सच्चे नागरिक का धर्म है।
ये भी पढ़े: जामताड़ा के महावीर हनुमान मंदिर में जले ‘आशीर्वाद के दीप’, कार्यकर्ताओं ने मांगी पीएम मोदी की दीर्घायु

