SupaulSupaul
Spread the love

रिपोर्टर: अजीत कुमार ठाकुर

Supaul : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और सुशासन की 25 वर्षों की यात्रा के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सुपौल जिले में एक माह लंबा ‘सेवा संकल्प अभियान-जन सेवा ही प्रभु सेवा’ आयोजित करने जा रही है। यह विशेष अभियान प्रधानमंत्री के जन्मदिवस 17 सितंबर 2026 से प्रारंभ होकर 17 अक्टूबर तक चलेगा। इसके तहत पूरे जिले में स्वच्छता, रक्तदान, दीपोत्सव और जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

17 सितंबर से ‘आशीर्वाद का दीया’ और रक्तदान शिविर की शुरुआत

Supaul अभियान के पहले दिन यानी 17 सितंबर को जिले भर में रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा। 17 सितंबर की शाम 7 बजे विभिन्न प्रमुख मंदिरों और सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के घरों में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाया जाएगा। सुपौल शहर के गांधी मैदान स्थित दुर्गा मंदिर (संयोजक: जयंत भित्ता), पीपरा (बिंदु मंडल), त्रिवेणीगंज (भुवनेश्वरी साह), छातापुर (केशव साह गुड्डू) और सरायगढ़ (राम कुमार राम) सहित विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित होंगे।

17 सितंबर से 7 अक्टूबर के बीच स्कूलों में ‘मेरे सपनों का भारत’ चित्रकारी व भाषण प्रतियोगिताएं होंगी, जबकि गांवों में 30 मिनट की नाट्य प्रस्तुति ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ दिखाई जाएगी।

आंगनबाड़ी मिलन और ‘सेवा सेतु’ शिविर से जनकल्याण

Supaul अभियान के दौरान जमीनी स्तर पर जनता को जोड़ने के लिए कई तरह के विशेष कार्यक्रम तय किए गए हैं। 25 सितंबर से 7 अक्टूबर के बीच ‘आंगन मिलन सेवा’ के जरिए स्वास्थ्य व सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा।

विधानसभा और प्रखंड स्तर पर एकदिवसीय शिविर लगाए जाएंगे, ताकि आम नागरिकों को केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक ही जगह मिल सके। प्रत्येक शक्ति केंद्र से लाभार्थियों की 1-1 मिनट की रील बनाकर सोशल मीडिया पर साझा की जाएगी।

जयंती विशेष कार्यक्रम और ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’

Supaul अभियान के समापन चरण में वैचारिक और सामाजिक गतिविधियों को प्राथमिकता दी जाएगी। 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर जिला कार्यालय में लाइब्रेरी का उद्घाटन होगा।

2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर सार्वजनिक स्थानों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा और खादी को बढ़ावा दिया जाएगा।

7 अक्टूबर को ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प के साथ ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ निकाली जाएगी। इसके साथ ही वडनगर से वाराणसी तक एक सेवा यात्रा भी आयोजित की जाएगी, जिसमें पवित्र नदियों के जल से बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करने की योजना है।

ये भी पढ़े: जमशेदपुर में एफटीएस ने शुरू किया ‘संस्कार गुरुकुल’: नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और नैतिक मूल्यों से जोड़ने की पहल