RajouriRajouri
Spread the love

रिपोर्टर: नईम खान

Rajouri : जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ जारी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को राजौरी जिले में बड़ी सफलता मिली है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के एक सक्रिय ‘ओवर ग्राउंड वर्कर’ (OGW) नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 3 स्थानीय मददगारों को गिरफ्तार किया है। सुरक्षा बलों ने इनके पास से एक विस्फोटक सामग्री (IED) भी बरामद की है, जिससे इलाके में किसी बड़ी आतंकी साजिश का खुलासा हुआ है।

राजौरी के ही निवासी निकले लश्कर के तीनों मददगार

Rajouri पीर पंजाल क्षेत्र में सक्रिय टेरर मॉड्यूल की जांच के दौरान पुलिस ने इन आरोपियों को धर दबोचा। पकड़े गए तीनों आरोपी स्थानीय निवासी हैं, जो लंबे समय से आतंकियों के संपर्क में थे:

  • जाकिर हुसैन (पिता: गुलाम हुसैन) — निवासी: कोटचरवाल टेरियाथ, राजौरी
  • मोहम्मद आजम (पिता: अली बहादुर) — निवासी: कोटचरवाल टेरियाथ, राजौरी
  • मोहम्मद मुश्ताक (पिता: मोहम्मद इकबाल) — निवासी: उधान, राजौरी

आतंकियों के गाइड बन दिखाते थे रास्ता, घाटी तक पहुंचाते थे मदद

Rajouri पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि ये आरोपी लश्कर के आतंकवादियों के लिए ‘गाइड’ की भूमिका निभाते थे। ये घुसपैठ करने वाले आतंकियों को सुरक्षित रास्तों से निकालकर कश्मीर घाटी की ओर भेजने में मदद करते थे। इसके अलावा, ये उन्हें लॉजिस्टिक्स, खाना और ठिकाना मुहैया कराने के साथ-साथ आम नागरिकों पर हुए हमलों में शामिल आतंकियों की जमीनी मदद भी कर रहे थे।

पूछताछ में बड़ा खुलासा: टारगेटेड हमले के लिए छिपाकर रखी थी IED

Rajouri गिरफ्तारी के बाद की गई कड़ाई से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर भारी मात्रा में IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बरामद की है। शुरुआती जांच के मुताबिक, यह आईईडी आतंकी समूह द्वारा आरोपियों को किसी विशेष स्थान पर टारगेटेड हमला अंजाम देने या सुरक्षित जगह छिपाकर रखने के लिए दी गई थी। पुलिस फिलहाल इस मॉड्यूल के अन्य तारों को खंगालने में जुटी है।

ये भी पढ़े: राजस्थान से राष्ट्रपति भवन: जानें कौन हैं मेजर नव्या शेखावत, जो राष्ट्रपति मुर्मु की बनीं पहली महिला आर्मी एडीसी