BRICS Vegetarian Dinner:नई दिल्ली में आयोजित BRICS समिट के गाला डिनर में केवल शाकाहारी व्यंजन परोसे जाने को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर टिप्पणी करते हुए कहा कि भारत में बड़ी आबादी मांसाहारी भोजन करती है। इसी बीच आइसलैंड के पूर्व राष्ट्रपति ओलाफुर रेगनर ग्रिम्सोन ने करीब दो दशक पुरानी घटना का जिक्र करते हुए पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम से जुड़ा एक किस्सा साझा किया है।
आइसलैंड के पूर्व राष्ट्रपति ने क्यों किया कलाम का जिक्र?
BRICS Vegetarian Dinner:ग्रिम्सोन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि जब डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम आइसलैंड की राजकीय यात्रा पर गए थे, तब उनके सम्मान में आयोजित राजकीय भोज में पूरी तरह शाकाहारी भोजन रखा गया था।
उन्होंने अपने पोस्ट में इस बात को याद करते हुए कहा कि यह घटना 20 साल से भी पहले की है। उनका कहना था कि उस समय आइसलैंड जैसे देश में शाकाहारी भोजन की व्यवस्था करना आज की तुलना में आसान नहीं था।
डॉ. कलाम ने वर्ष 2005 में आइसलैंड की राजकीय यात्रा की थी। उस समय ओलाफुर रेगनर ग्रिम्सोन आइसलैंड के राष्ट्रपति थे। ग्रिम्सोन वर्ष 1996 से 2016 तक इस पद पर रहे।
BRICS गाला डिनर का वेज मेन्यू बना चर्चा का विषय
BRICS Vegetarian Dinner:समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में विदेशी नेताओं के लिए गाला डिनर का आयोजन किया था। इस डिनर में भारतीय खान-पान और पारंपरिक स्वाद को प्रमुखता दी गई थी।
मेन्यू में खांडवी, पनीर लबाबदार, गुच्ची मार्मिक, बाजरा पुलाव, मशरूम गलौटी और जलेबी जैसे कई शाकाहारी व्यंजन शामिल थे। डिनर में पूरी तरह वेज मेन्यू होने के बाद सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर चर्चा शुरू हो गई।
राहुल गांधी ने उठाया मांसाहारी भोजन का मुद्दा
BRICS Vegetarian Dinner:कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वेज मेन्यू को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि भारत में लगभग 80 प्रतिशत लोग मांसाहारी हैं। राहुल गांधी ने भारतीय मांसाहारी भोजन को स्वादिष्ट बताते हुए खाने की एक तस्वीर भी साझा की।
कांग्रेस की ओर से यह आरोप भी लगाया गया कि बीजेपी अपनी खान-पान संबंधी पसंद को दूसरे लोगों पर थोपने की कोशिश कर रही है। इसी राजनीतिक बहस के बीच आइसलैंड के पूर्व राष्ट्रपति की डॉ. कलाम से जुड़ी पुरानी याद सामने आने से मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया।
कलाम के लिए खास तौर पर रखा गया था शाकाहारी भोजन
BRICS Vegetarian Dinner:ग्रिम्सोन की पोस्ट का मुख्य संदेश यह था कि किसी विदेशी मेहमान की खान-पान की पसंद का सम्मान करना कोई नई बात नहीं है। उन्होंने अपने अनुभव का उदाहरण देते हुए बताया कि आइसलैंड में भी भारतीय राष्ट्रपति के लिए शाकाहारी राजकीय भोज की व्यवस्था की गई थी।
BRICS डिनर को लेकर जारी राजनीतिक बयानबाजी के बीच डॉ. कलाम से जुड़ा यह पुराना प्रसंग अब सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

