Delhi Assembly Bomb ThreatDelhi Assembly Bomb Threat
Spread the love

रिपोर्टर: गनेश सिंह

Delhi Assembly Bomb Threat : राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की खबर सामने आई। सुबह लगभग 8:39 बजे दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष (स्पीकर) के आधिकारिक ईमेल पते पर एक संदेश प्राप्त हुआ, जिसमें पूरे विधानसभा परिसर को उड़ाने की चेतावनी दी गई थी। बताया जा रहा है कि यह धमकी एक खालिस्तानी संगठन के नाम से भेजी गई थी।

ईमेल मिलते ही अलर्ट पर पुलिस, चलाया गया सघन जांच अभियान

Delhi Assembly Bomb Threat धमकी भरा ईमेल प्राप्त होते ही सुरक्षा एजेंसियों और दिल्ली पुलिस को तुरंत सूचित किया गया। खबर मिलते ही पुलिस की विशेष टीमें और बम निरोधक दस्ता विधानसभा परिसर पहुंचा और पूरे इलाके को सील कर गहन तलाशी अभियान चलाया। काफी देर तक चले जांच-पड़ताल और सुरक्षा तंत्र के निरीक्षण के बाद जब कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई, तब अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

राजधानी में लगातार मिल रही हैं फर्जी धमकियाँ

Delhi Assembly Bomb Threat दिल्ली में सुरक्षा प्रतिष्ठानों और ऐतिहासिक इमारतों को निशाना बनाने संबंधी धमकियों का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले 11 जुलाई को मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर लाल किले को उड़ाने की धमकी दी गई थी, जिसे जांच के बाद दिल्ली पुलिस ने फर्जी (होक्स) करार दिया था। वहीं 10 जुलाई को भी ईमेल के ज़रिए दिल्ली सचिवालय और लाल किले को फिर से निशाना बनाने की बात कही गई थी, हालांकि तलाशी में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला था।

नागपुर में भी स्कूलों को मिला था ऐसा ही धमकी भरा ईमेल

Delhi Assembly Bomb Threat केवल दिल्ली ही नहीं, बल्कि देश के अन्य हिस्सों में भी ईमेल के जरिए दहशत फैलाने की कोशिश की गई है। 18 अगस्त को महाराष्ट्र के नागपुर में एक दर्जन से अधिक प्रमुख स्कूलों को जीमेल खाते के जरिए बम से उड़ाने की धमकियाँ मिली थीं। नागपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई और विभिन्न परिसरों की गहन जांच के बाद सभी ईमेल फर्जी साबित हुए थे और कहीं से भी कोई विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई थी।

ये भी पढ़े: ग्रेटर नोएडा से गंगा एक्सप्रेसवे का सफर होगा आसान, GNIDA ने कनेक्टिविटी सुधारने के लिए तैयार किया नया मास्टर प्लान