रिपोर्टर: प्रेम श्रीवास्तव
Jamshedpur : हरहरगुटू स्थित अतिउत्तम शक्ति दरबार में सामाजिक व धार्मिक संस्था द्वारा टाटा वाली जगत पुत्री राजे राजेश्वरी माँ अति उत्तमेश्वरी कुल्लू रानी का तीन दिवसीय जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। 3 से 5 सितंबर तक चले इस भव्य अनुष्ठान में पूरे दरबार परिसर को मनमोहक फूलों और गुब्बारों से सजाया गया था, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

माता के तीन स्वरूपों की पूजा और 63 प्रकार का भोग
Jamshedpur तीन दिनों के इस धार्मिक आयोजन में माता रानी के तीन अलग-अलग रूपों की भक्तिभाव से आराधना की गई। पहले दिन आध्यात्मिक गुरु, दूसरे दिन जननी गुरु और तीसरे दिन शैक्षणिक गुरु के स्वरूप का पूजन हुआ। श्रद्धालुओं ने माता के समक्ष अखंड ज्योत प्रज्वलित कर नगर भ्रमण कराया और केक काटकर जन्मोत्सव की खुशियां बांटी। इस अवसर पर देवी मां को 63 प्रकार के विशेष व्यंजनों का भोग भी अर्पित किया गया।
विश्व शांति और प्राकृतिक आपदा पीड़ितों के लिए हवन-पूजन
Jamshedpur धार्मिक अनुष्ठान के दौरान नेपाल और असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की आत्मिक शांति तथा संपूर्ण विश्व के कल्याण के लिए विशेष चंडी पाठ एवं हवन यज्ञ का आयोजन हुआ। मुख्य अर्चक भक्त राजा सूर्य देव उत्तम परम हंस जी ने सभी वैदिक रीति-रिवाजों से पूजा संपन्न कराई और मां अति उत्तमेश्वरी से भक्तों के संकट हरने तथा समृद्धि प्रदान करने की मंगल कामना की।
डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के आदर्शों पर चलने का संकल्प
Jamshedpurशनिवार को जन्मोत्सव के समापन सत्र के दौरान माहौल माता के जयकारों से गुंजायमान रहा। इस मौके पर दरबार में मौजूद बच्चों व युवाओं ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के संदर्भ में उनके प्रेरणादायी व्यक्तित्व और विचारों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
ये भी पढ़े: हाई BP के मरीजों के लिए फायदेमंद है केला, जानें कैसे करता है ब्लड प्रेशर कंट्रोल

