Spread the love

आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी मंदिर का संचालन करने वाले तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) से जुड़ा एक बड़ा भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। TTD के डिप्टी एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (डिप्टी EO) मेंदु लोकनाथम के ठिकानों पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने छापेमारी की है। इस कार्रवाई के दौरान एसीबी अधिकारियों को भारी मात्रा में अवैध संपत्ति और कीमती सामान हाथ लगा है, जिसकी कुल अनुमानित कीमत करीब 5 करोड़ रुपये आंकी गई है।