बुलंदशहर। खुर्जा नगर क्षेत्र में नवीन फल-सब्जी मंडी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया।
तहसील जाते समय हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, तीनों युवक बाइक से जरूरी दस्तावेज बनवाने के लिए तहसील की ओर जा रहे थे। इसी दौरान नवीन फल-सब्जी मंडी के पास बेकाबू ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दो युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
मृतकों की पहचान अरनिया थाना क्षेत्र के मंसूरपुर गांव निवासी हीरालाल और दिनेश के रूप में हुई है। दोनों आपस में सगे भाई थे। हादसे में घायल तीसरे युवक को पुलिस ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
ट्रक चालक हिरासत में
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने हादसे के बाद ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है। दुर्घटना के कारणों की जांच के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
हादसे की खबर गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बाइट: मृतक का भाई
