Spread the love

[स्थान]। टेलीग्राफ फैक्ट्री परिसर में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। जर्जर हालत में खड़ी फैक्ट्री की एक दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। मलबे की चपेट में आने से वहां काम कर रहे दो कर्मचारियों की मौत हो गई।

लोहा निकालने के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, कई वर्षों से बंद पड़ी फैक्ट्री की इमारत खंडहर में तब्दील हो चुकी थी। इसी परिसर में जर्जर ढांचे को तोड़कर लोहा निकालने का काम किया जा रहा था। इसी दौरान अचानक दीवार गिर गई और दोनों कर्मचारी उसके नीचे दब गए।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस बल और फैक्ट्री प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

मलबे से निकाले गए दोनों शव

रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर दोनों कर्मचारियों के शव बाहर निकाले। हादसे के बाद पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई।

फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों और जर्जर भवन में चल रहे काम से जुड़े सुरक्षा इंतजामों की जांच कर रही है।