JamshedpurJamshedpur
Spread the love

रिपोर्टर: प्रेम श्रीवास्‍तव

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर में ऑटोमोबाइल क्षेत्र से जुड़ी एक अत्याधुनिक तकनीक की शुरुआत हुई है। जमशेदपुर-हल्दीपोखर मार्ग पर हाता चौक के समीप ‘न्यू एरा टेक्नोलॉजी’ के संचालक प्रद्युम्न साहू द्वारा झारखंड में पहली बार HHO कार्बन क्लीनिंग और डिकार्बोनाइजिंग मशीन को पेश किया गया है। यह मशीन पेट्रोल, डीजल तथा सीएनजी (CNG) से चलने वाले सभी प्रकार के हल्के व भारी वाहनों के इंजन को बिना खोले डिकार्बोनाइज करने में सक्षम है।

Jamshedpur इंजन परफॉर्मेंस, पिकअप में सुधार और प्रदूषण से राहत

मशीन की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी देते हुए प्रद्युम्न साहू ने बताया कि यह उपकरण हाइड्रोजन गैस को वाहन के इंजन में प्रवाहित कर अंदर जमे कार्बन को पूरी तरह साफ करता है। इस प्रक्रिया से वाहन का पिकअप तुरंत बढ़ जाता है, इंजन की आवाज बेहद स्मूथ हो जाती है और प्रदूषण में काफी कमी आती है। इस पूरी प्रक्रिया में महज 0.5 से 1 यूनिट बिजली की खपत होती है। दुपहिया वाहनों की सफाई में 15-20 मिनट, कारों में 40-45 मिनट और बस या ट्रकों में लगभग एक घंटे का समय लगता है।

Jamshedpur युवाओं और स्टार्टअप्स के लिए कमाई का बेहतरीन अवसर

यह तकनीक बेरोजगार युवाओं और ऑटोमोबाइल क्षेत्र में नए स्टार्टअप्स के लिए बेहद किफायती और लाभदायक अवसर प्रदान करती है। यह पूरी तरह ऑटोमैटिक मशीन है, जिसे चलाने के लिए महज एक दिन का प्रशिक्षण पर्याप्त है। विभिन्न श्रेणी के वाहनों के लिए डिकार्बोनाइजिंग फीस (बाइक के लिए ₹500, कार के लिए ₹1500 और बड़े कमर्शियल वाहनों के लिए ₹4000 तक) तय कर युवा रोजाना अच्छी कमाई कर सकते हैं और कुछ ही महीनों में मशीन की लागत वसूल सकते हैं।

मुफ्त ट्रांसपोर्टेशन, ट्रेनिंग और विशेष ऑफर की सुविधा

झारखंड के किसी भी जिले से इस मशीन को खरीदने वाले व्यवसायियों के लिए कंपनी द्वारा विशेष ऑफर की घोषणा की गई है। प्रथम चरण के ग्राहकों को मशीन की डिलीवरी, इंस्टॉलेशन तथा ट्रेनिंग पूरी तरह निःशुल्क दी जाएगी। इसके अतिरिक्त न्यू एरा टेक्नोलॉजी द्वारा गाड़ियों के रखरखाव व फॉल्ट डिटैक्शन के लिए अन्य आधुनिक डायग्नोस्टिक टूल और सर्विसिंग उपकरण भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे नए गैराज या सर्विस सेंटर शुरू करने में आसानी होगी।

ये भी पढ़े: शेखपुरा में बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था: सदर अस्पताल में धक्के से स्टार्ट हो रही शव एम्बुलेंस, प्रशासनिक दावों की खुली पोल