HoroscopeHoroscope
Spread the love

लेखक: आचार्य इंदु प्रकाश, संपादित: रवि‍न्‍द्र सिंह

Horoscope : 16 अगस्त 2026, रविवार को श्रावण शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। चतुर्थी तिथि शाम 4:53 बजे तक रहेगी। इसके बाद पंचमी तिथि प्रारंभ होगी। साध्य योग अगले दिन सुबह 4:08 बजे तक रहेगा, जबकि हस्त नक्षत्र देर रात 3:51 बजे तक प्रभावी रहेगा। आज वैनायिकी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत भी रखा जाएगा।

आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार सभी 12 राशियों के लिए रविवार का दिन कैसा रहने वाला है।

Horoscope 🐏 मेष राशि (Aries)

मेष राशि वालों के लिए दिन सकारात्मक रहेगा। घर से काम करने वाली महिलाओं पर काम का दबाव रह सकता है, लेकिन शाम को परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न होगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है और दिल की बातें साझा करने से मानसिक सुकून मिलेगा। माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल जाने का अवसर भी मिल सकता है।

शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 5

Horoscope 🐂 वृष राशि (Taurus)

वृष राशि के जातकों के लिए दिन नई उम्मीद और उत्साह लेकर आएगा। लंबे समय से जिस चीज की इच्छा थी, वह पूरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में शुरू किए गए काम समय पर पूरे होंगे। समाजसेवा से सम्मान मिलने के योग हैं। व्यापार में उम्मीद से बेहतर आर्थिक लाभ हो सकता है, हालांकि खर्च भी बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य से बेहतर रहेगा।

शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 3

Horoscope 👬 मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वालों का कोई महत्वपूर्ण और लंबित काम आज पूरा हो सकता है। इससे आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप नए लक्ष्य निर्धारित करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को किसी सभा या कार्यक्रम में प्रभावशाली भूमिका निभाने का मौका मिल सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने की संभावना है।

शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 8

Horoscope 🦀 कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के लिए आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। कारोबार में आर्थिक फायदा मिलने के साथ व्यावसायिक संबंध भी मजबूत होंगे। दांपत्य जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। लंबे समय की मेहनत का फल मिलने से उत्साह बढ़ेगा। किसी अनजान व्यक्ति पर तुरंत भरोसा करने के बजाय अनुभवी लोगों की सलाह लेना बेहतर रहेगा। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ सकती है।

शुभ रंग: सुनहरा
शुभ अंक: 7

Horoscope 🦁 सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों के लिए दिन शानदार रहेगा। किसी अनजान व्यक्ति से मिली महत्वपूर्ण सीख भविष्य में आपके काम आ सकती है। लंबे समय से चल रहा कोई काम पूरा होने से तनाव कम होगा। जन्मदिन वाले जातक दोस्तों के साथ खुशियां साझा कर सकते हैं। सहयोगी की मदद से अधूरा काम पूरा होगा। सेहत भी अच्छी रहने की उम्मीद है।

शुभ रंग: काला
शुभ अंक: 6

Horoscope 👧 कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों के जीवन में काम या करियर से जुड़ा सकारात्मक बदलाव आ सकता है। विद्यार्थी नए कोर्स या अध्ययन के किसी नए विकल्प की ओर आकर्षित होंगे। काम का दबाव कम करने के लिए सहकर्मियों से चर्चा करना फायदेमंद रहेगा। इससे नए कार्य तरीकों की जानकारी मिलेगी। स्टील कारोबार से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है।

शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 2

Horoscope ⚖️ तुला राशि (Libra)

तुला राशि के जातकों को संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार के साथ कहीं घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। साहित्य और पुस्तकों के प्रति रुचि बढ़ेगी। इंजीनियरिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभकारी है। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा से संबंधित अच्छी सूचना मिल सकती है। प्रेम संबंधों में भी मधुरता बनी रहेगी।

शुभ रंग: चांदी
शुभ अंक: 1

Horoscope 🦂 वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। लंबित कार्य पूरे करने में सफलता मिलेगी और आगे की योजनाओं पर काम करने का समय मिलेगा। किसी पुराने काम को नए दृष्टिकोण से देखने का अवसर मिल सकता है। निवेश करने से पहले बाजार और संबंधित जानकारी की अच्छी तरह जांच करें। ऑफिस में टीमवर्क से कार्य जल्दी पूरे होंगे और स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: मजेंटा
शुभ अंक: 3

Horoscope 🏹 धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है। रोजगार के नए अवसर मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को सकारात्मक समाचार मिल सकता है। काम को समय पर पूरा करना आपके हित में रहेगा। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। बैंकिंग से जुड़े जरूरी काम निपटाने के लिए दिन अनुकूल है। पारिवारिक माहौल में खुशियां बढ़ेंगी।

शुभ रंग: पीच
शुभ अंक: 6

Horoscope 🐐 मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वालों को व्यापार में लाभ मिल सकता है, हालांकि मेहनत भी अधिक करनी पड़ेगी। महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले घर के बुजुर्गों या अनुभवी व्यक्ति की राय लेना फायदेमंद होगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मुश्किलों से निकलने में मदद करेगा। नए विचार आपकी प्रगति का रास्ता खोलेंगे। नौकरी में स्थानांतरण से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। जरूरतमंद की सहायता करने से आत्मसंतोष मिलेगा।

शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 2

Horoscope 🌊 कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि वालों के लिए दिन बेहतरीन रहेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिसका भविष्य में लाभ मिलेगा। टूर एंड ट्रैवल कारोबार में कमाई के अच्छे अवसर हैं। टेक्सटाइल उद्योग से जुड़े लोगों को बड़े प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। घरेलू शांति बनाए रखने के लिए अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। महिलाएं आत्मनिर्भरता की दिशा में कोई नया काम शुरू कर सकती हैं।

शुभ रंग: चांदी
शुभ अंक: 5

Horoscope 🐟 मीन राशि (Pisces)

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद अच्छा रहने वाला है। नए विचारों को व्यवहार में उतारने का मौका मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन खास हो सकता है और बड़ी जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। ऑर्गेनिक खेती से जुड़े लोगों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है, जिससे परिवार में प्रसन्नता आएगी। फाइनल ईयर के विद्यार्थियों को शिक्षकों का सहयोग मिलेगा और वे अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ेंगे।

शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 4

ये भी पढ़े: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में दर्दनाक सड़क हादसा: चिनाब नदी में गिरी स्कॉर्पियो, 5 लोगों की मौत