BengaluruBengaluru
Spread the love

रिपोर्टर: दिनेश राघवन

Bengaluru : कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के बागलगुंटे इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक डुप्लेक्स मकान के भीतर से 52 वर्षीय महिला का शव कंकाल के रूप में बरामद किया गया है। पुलिस की प्राथमिक जांच के अनुसार महिला की मृत्यु लगभग एक वर्ष पहले हो चुकी थी, लेकिन किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी।

Bengaluru अकेलेपन और अवसाद से जूझ रही थीं दाक्षायिनी

मृतका की पहचान 52 वर्षीय दाक्षायिनी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, उनके पति उमेश की करीब 10 वर्ष पूर्व मृत्यु हो गई थी और कुछ समय बाद बेटे ने कैंसर के कारण दम तोड़ दिया था। परिजनों के चले जाने के बाद से वह गंभीर अवसाद (डिप्रेशन) से पीड़ित थीं और बागलगुंटे के हवानूर लेआउट स्थित अपने घर में अकेली रह रही थीं।

Bengaluru मनमुटाव के कारण बेटी ने एक साल से नहीं की थी बात

पुलिस पूछताछ में मृतका की शादीशुदा बेटी ने बताया कि करीब एक साल पहले किसी बात को लेकर मां से अनबन हो गई थी। इसके बाद मां ने अपना फोन नंबर बदल लिया था। गुस्से के कारण बेटी और दामाद ने पिछले एक साल के दौरान कभी घर आकर मुलाकात नहीं की और न ही उनसे कोई संपर्क साधा।

पड़ोसियों को भी नहीं हुआ अंदेशा, जांच में जुटी पुलिस

हैरानी की बात यह है कि बंद घर के भीतर शव कंकाल बन गया और आसपास रहने वाले लोगों को इसकी जानकारी नहीं हुई। बगलगुंटे थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घर के हर कमरे की गहन तलाशी ली है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मौत के सही कारणों और परिस्थितियों की वैज्ञानिक जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़े: ब्रह्मपुत्र नदी: भारत ने चीन से मांगा जलप्रवाह का डेटा, WMCC की बैठक में एक्सपर्ट लेवल मीटिंग की उठाई मांग