RaigarhRaigarh
Spread the love

रिपोर्टर: रविन्‍द्र सिंह

Raigarh Bike Theft Gang Bust : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले की पुलिस ने दुपहिया वाहनों की चोरी करने वाले एक शातिर अंतरजिला और अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के पांच सदस्यों को धर दबोचा है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से चोरी की 21 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं, जिनकी बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख रुपये आंकी गई है। यह गिरोह छत्तीसगढ़ के कई जिलों समेत पड़ोसी राज्य ओडिशा में भी सक्रिय था।

Raigarh Bike Theft Gang Bust एक शिकायत से खुला करोड़ों की चोरी का सिंडिकेट

पुलिस के अनुसार, इस पूरे गिरोह का पर्दाफाश कमला नेहरू पार्क के सामने से चोरी हुई एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल की जांच के दौरान हुआ। जब पुलिस ने संदेह के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, तो परत-दर-परत कई वारदातें सामने आती गईं। आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे रायगढ़, कोरबा, सक्ती और ओडिशा के सीमावर्ती इलाकों में एक संगठित नेटवर्क के रूप में काम कर रहे थे।

Raigarh Bike Theft Gang Bust रेकी कर चुराते थे सबसे लोकप्रिय मोटरसाइकिलें

पूछताछ में यह बात भी सामने आई कि गिरोह के सदस्य पहले भीड़भाड़ वाले बाजारों, अस्पतालों और पार्कों के आस-पास रेकी करते थे। इसके बाद मास्टर चाबी की मदद से पलक झपकते ही वाहन पार कर देते थे। गिरोह के निशाने पर मुख्य रूप से बाजार में आसानी से बिकने वाली हीरो स्प्लेंडर और एचएफ डीलक्स जैसी लोकप्रिय गाड़ियां होती थीं।

Raigarh Bike Theft Gang Bust दो आरोपी अभी भी फरार, पुलिस खंगाल रही है नेटवर्क

रायगढ़ पुलिस ने सभी पांचों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। इसके साथ ही पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि चोरी की इन बाइकों को खरीदने और खपाने में कौन से कबाड़ी या अन्य खरीदार शामिल थे।

ये भी पढ़े: Delhi Police Arrest Euro Thieves: दिल्ली के पांडव नगर में विदेशी मुद्रा लूट कांड का भंडाफोड़, दिल्ली पुलिस ने दो बदमाशों को दबोचा, लूटे गए यूरो बरामद