GurugramGurugram
Spread the love

रिपोर्टर: सोनू कुमार

Gurugram Live Encounter Deepak Nandal Gang : हरियाणा के गुरुग्राम के पॉश इलाके में गुरुवार रात पुलिस और बदमाशों के बीच रूह कंपा देने वाली मुठभेड़ हुई। विदेश में बैठे कुख्यात गैंगस्टर दीपक नांदल गैंग के शूटर्स और गुरुग्राम पुलिस की क्राइम ब्रांच के बीच हुई इस आमने-सामने की जंग में 4 अपराधी मारे गए हैं, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। इस भीषण एनकाउंटर में तीन पुलिसकर्मी भी जख्मी हुए हैं। सुशांत लोक फेज-2 में हुई इस ताबड़तोड़ गोलीबारी का एक लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

Gurugram Live Encounter Deepak Nandal Gang 1 करोड़ की फिरौती के लिए SGT यूनिवर्सिटी के फाउंडर के बेटे को बनाया था बंधक

यह पूरी वारदात फिरौती और रंगदारी से जुड़ी है। दरअसल, विदेश में बैठा गैंगस्टर दीपक नांदल, SGT यूनिवर्सिटी के फाउंडर के बेटे विशाल बेरी से 1 करोड़ रुपये की मोटी रंगदारी मांग रहा था। विशाल बेरी द्वारा पैसे देने से इनकार करने पर बदमाशों ने उन्हें सुशांत लोक स्थित उनके घर में ही बंधक बना लिया था। इसके बाद वारदात को अंजाम देने के लिए दीपक नांदल ने अपने शूटरों की फौज विशाल के घर पर फायरिंग करने के लिए भेजी थी।

Gurugram Live Encounter Deepak Nandal Gang स्कॉर्पियो से आए बदमाशों ने की पुलिस पर फायरिंग, दोनों तरफ से चलीं 60 गोलियां

दीपक नांदल गैंग के पांचों शूटर एक काले रंग की स्कॉर्पियो कार में सवार होकर विशाल बेरी के घर पहुंचे और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। हालांकि, गुरुग्राम पुलिस को इस साजिश की भनक समय रहते लग चुकी थी। क्राइम ब्रांच की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बदमाशों को चारों तरफ से घेर लिया और उन्हें सरेंडर करने की चेतावनी दी। खुद को घिरता देख बदमाशों ने आत्मसमर्पण करने के बजाय पुलिस टीम पर ही सीधा हमला बोल दिया। इसके बाद दोनों ओर से लगभग 60 राउंड से अधिक की भारी क्रॉस-फायरिंग हुई, जिसमें पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पांचों शूटरों को गोलियां लगीं।

Gurugram Live Encounter Deepak Nandal Gang अस्पताल में 4 शूटर मृत घोषित, जानें कौन है गैंगस्टर दीपक नांदल?

मुठभेड़ के बाद लहूलुहान हालत में सभी पांचों अपराधियों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने 4 को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक का इलाज कड़ी सुरक्षा के बीच चल रहा है। इस एनकाउंटर के बाद गैंगस्टर दीपक नांदल का खौफनाक ‘क्राइम ग्राफ’ भी सामने आया है:

  • फाजिलपुरिया पर हमला: मशहूर हरियाणवी सिंगर फाजिलपुरिया पर हमला कराने और उनके अकाउंटेंट की हत्या के मामले में दीपक नांदल मुख्य आरोपी है।
  • मैनेजर के घर फायरिंग: फाजिलपुरिया के मैनेजर के घर पर दहशत फैलाने के लिए फायरिंग कराने में भी इसी गैंग का हाथ था।
  • बिल्डर से रंगदारी: गुरुग्राम के नामी MNR बिल्डर के दफ्तर पर फायरिंग कराने का आरोप भी इस पर दर्ज है।
  • सूफी गायक से 5 करोड़ की मांग: मशहूर सूफी गायक बिस्मिल से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में भी दीपक नांदल का नाम प्रमुखता से सामने आ चुका है।

ये भी पढ़े: PoK Protest and India Pakistan Dispute: पीओके में सुलगती विद्रोह की आग, क्या पाकिस्तान खुद भारत को सौंपने पर मजबूर होगा अपना अवैध कब्जा?

You missed