JharsugudaJharsuguda
Spread the love

रिपोर्टर: खुशबू रावत

Odisha Jharsuguda husband murder case : देश में हाल के दिनों में जीवनसाथी और ‘तीसरे शख्स’ के त्रिकोण से उपजे कई खौफनाक हत्याकांडों ने समाज को झकझोर कर रख दिया है। पुणे के केतन अग्रवाल मर्डर केस और इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड की गूँज अभी शांत भी नहीं हुई थी कि अब ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले से इसी तर्ज पर एक बेहद सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ एक कलयुगी पत्नी ने अपने पुरुष मित्र (प्रेमी) के साथ मिलकर मामूली विवाद में पति की बेरहमी से हत्या कर दी और साक्ष्य छुपाने के लिए शव को पास के एक खेत में फेंक दिया।

Odisha Jharsuguda husband murder case मामूली कहासुनी और फिर खूनी खेल: जानें कैसे दी वारदात को अंजाम

यह रूह कंपा देने वाली घटना झारसुगुड़ा जिले के रेंगाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले टुंगुरीपाड़ा गाँव की है। मृतक की पहचान शक्तिधर साहू के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार की रात किसी घरेलू बात को लेकर शक्तिधर और उनकी पत्नी गीता मिर्धा के बीच तीखा विवाद शुरू हो गया।

विवाद के समय गीता का पुरुष मित्र ‘टिकिनू किसान’ भी उसी घर में मौजूद था। पति-पत्नी की बहस में कूदते हुए टिकिनू की शक्तिधर से हाथापाई हो गई, जिससे शक्तिधर अनियंत्रित होकर जमीन पर गिर पड़े। इसी बीच आक्रोशित पत्नी गीता मिर्धा ने पास ही रखा लकड़ी का भारी डंडा उठाया और जमीन पर गिरे पति के सिर पर पूरी ताकत से दे मारा।

Odisha Jharsuguda husband murder case खेत में लाश फेंककर रची साक्ष्य मिटाने की साजिश

सिर पर लगी चोट इतनी गंभीर थी कि अत्यधिक खून बह जाने के कारण शक्तिधर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पति की मौत के बाद गीता और उसके प्रेमी टिकिनू ने कानून की नजरों से बचने के लिए एक सोची-समझी साजिश रची। दोनों ने मिलकर रात के अंधेरे में शव को उठाया और गाँव के ही एक सुनसान खेत में फेंक कर वापस आ गए, ताकि यह पूरा मामला एक सामान्य मौत या किसी अन्य हादसे जैसा प्रतीत हो।

Odisha Jharsuguda husband murder case पुलिसिया तफ्तीश में खुला राज, वारदात में प्रयुक्त डंडा बरामद

अगले दिन ग्रामीणों ने खेत में शव पड़ा देख तुरंत स्थानीय रेंगाली थाना पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण (Post-mortem) के लिए भिजवाया। शुरुआती फोरेंसिक और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस की शक की सूई पत्नी गीता पर जाकर टिकी।

गिरफ्तारी व कार्रवाई: कड़ाई से की गई पूछताछ में गीता और टिकिनू टूट गए और उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया लकड़ी का डंडा बरामद कर लिया है। दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया गया है। पुलिस अब इस खूनी साजिश के पीछे के मुख्य कारणों और उनके बीच के अवैध संबंधों की गहराई से तफ्तीश कर रही है।

ये भी पढ़े: Haryana first free flow toll plaza: बस्ताड़ा में बिना रुके कटेगा टैक्स, जानें नई व्यवस्था के नियम