लेखक: आचार्य इंदु प्रकाश, संपादित: रविन्द्र सिंह
Horoscope : ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की निर्जला एकादशी और गुरुवार के शुभ अवसर पर आज शिव योग का विशेष संयोग बना है। एकादशी तिथि रात 8:10 बजे तक रहेगी, जबकि शिव योग सुबह 10:54 बजे तक और स्वाती नक्षत्र शाम 4:29 बजे तक रहेगा। भगवान विष्णु की कृपा और शुभ योग के प्रभाव से कई राशियों के लिए आज का दिन तरक्की, धन लाभ और नए अवसर लेकर आया है। आइए जानते हैं 25 जून 2026 का दैनिक राशिफल।
Horoscope 🐏 मेष राशि (Aries)
आज का दिन शुभ रहेगा। नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है और किसी अच्छी कंपनी से ऑफर मिलने के योग हैं। व्यापार बढ़ाने की योजना सफल होगी। सोशल मीडिया पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 5
Horoscope 🐂 वृष राशि (Taurus)
दिन मिला-जुला रहेगा। परिवार के बड़ों की सलाह भविष्य में लाभदायक साबित होगी। लेखन से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है। लव लाइफ बेहतर रहेगी और घर में खुशियों का माहौल रहेगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 1
Horoscope 👬 मिथुन राशि (Gemini)
आज का दिन शानदार रहेगा। इलेक्ट्रॉनिक व्यापारियों की आय बढ़ेगी और नए आय स्रोत मिल सकते हैं। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा और बच्चे अच्छे कार्यों से आपका नाम रोशन करेंगे।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 3
Horoscope 🦀 कर्क राशि (Cancer)
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कारोबार में बढ़ोतरी के योग हैं और बिक्री में इजाफा होगा। छात्रों को सफलता मिलेगी। लव लाइफ में चल रही गलतफहमियां दूर होंगी।
शुभ रंग: गोल्डन
शुभ अंक: 1
Horoscope 🦁 सिंह राशि (Leo)
राजनीति और रियल एस्टेट से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। वाहन खरीदने का योग बन सकता है। मनचाहे कार्य पूरे होंगे, लेकिन किसी अनजान व्यक्ति पर अधिक भरोसा करने से बचें।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 5
Horoscope 👧 कन्या राशि (Virgo)
छात्रों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। व्यापार में कार्य गति बढ़ेगी और सामाजिक दायरा विस्तृत होगा। दोस्तों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। खान-पान में सावधानी रखें।
शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 8
Horoscope ⚖️ तुला राशि (Libra)
आज का दिन बेहद अनुकूल रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। अचानक धन लाभ के योग हैं। सजावट और इंटीरियर से जुड़े कारोबारियों को बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 9
Horoscope 🦂 वृश्चिक राशि (Scorpio)
मेहनत का पूरा फल मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा और भूमि से जुड़े कार्य पूरे हो सकते हैं। छात्रों को सीनियर्स से नई सीख मिलेगी।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 9
Horoscope 🏹 धनु राशि (Sagittarius)
आज खुशियां आपके साथ रहेंगी। नया व्यापार शुरू करने का अवसर मिलेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार में सफलता का माहौल रहेगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 3
Horoscope 🐐 मकर राशि (Capricorn)
आर्थिक स्थिति मजबूत करने के प्रयास सफल होंगे। व्यापार में बड़ी सफलता मिलने के योग हैं। संगीत और कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को नया अवसर मिल सकता है। छात्रों को शिक्षकों का सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 1
Horoscope 🌊 कुंभ राशि (Aquarius)
आज का दिन सुनहरा रहेगा। सोच-समझकर निर्णय लें और निवेश से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। आय बढ़ाने की नई योजना सफल हो सकती है। दांपत्य जीवन और प्रेम संबंध मधुर रहेंगे।
शुभ रंग: ब्राउन
शुभ अंक: 8
Horoscope 🐟 मीन राशि (Pisces)
दिन भागदौड़ भरा रहेगा, लेकिन रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। माता-पिता के आशीर्वाद से नई डील फाइनल हो सकती है। खेल और राजनीति से जुड़े लोगों के लिए सफलता के संकेत हैं।
शुभ रंग: ब्राउन
शुभ अंक: 3
ये भी पढ़े: Family Picnic Places in Delhi: दिल्ली की इन खूबसूरत जगहों पर परिवार और दोस्तों के साथ मनाएं यादगार पिकनिक

