रिपोर्टर: रतन कुमार
Jamtara : जामताड़ा जिला पुलिस ने शहर की एक मोबाइल दुकान में हुई चोरी की बड़ी वारदात का सफल खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक 16 वर्षीय नाबालिग आरोपी को हिरासत में लिया है। पकड़े गए आरोपी के पास से और उसकी निशानदेही पर अलग-अलग कंपनियों के कुल 10 चोरी के मोबाइल फोन बरामद करने में कामयाबी हासिल हुई है।
Jamtara विशेष टीम की कार्रवाई में मिली बड़ी सफलता
जामताड़ा पुलिस ने मोबाइल दुकान में हुई चोरी की घटना का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए एक नाबालिग आरोपी को हिरासत में लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी के 10 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इस कार्रवाई को जिले की हालिया बड़ी उपलब्धियों में माना जा रहा है।
Jamtara देवघर में छापेमारी कर आरोपी को दबोचा
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) वसीम राजा ने प्रेस वार्ता में बताया कि सुभाष चौक स्थित एक मोबाइल दुकान में हुई चोरी के मामले की जांच के दौरान एक विशेष टीम का गठन किया गया था। तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने देवघर जिले के ताराजोरी गांव में छापेमारी की। इस दौरान 16 वर्षीय नाबालिग को हिरासत में लिया गया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार की, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर विभिन्न स्थानों से 10 मोबाइल फोन बरामद किए गए। सभी बरामद मोबाइलों को जब्त कर लिया गया है।
Jamtara दीवार तोड़कर करता था चोरी, गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी दीवार तोड़कर घरों और दुकानों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी आशंका जताई जा रही है। पुलिस गिरोह से जुड़े संभावित आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
एसडीपीओ ने बताया कि इस पूरे ऑपरेशन में जामताड़ा थाना पुलिस और तकनीकी शाखा की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले से जुड़े अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ये भी पढ़े: Suji Cutlet: सुबह के नाश्ते को बनाएं खास, घर पर तैयार करें स्वादिष्ट और हेल्दी सूजी कटलेट

