Pavagadh Replaces FazilnagarPavagadh Replaces Fazilnagar
Spread the love

रिपोर्टर: योगेन्‍द्र सिंह

Pavagadh Replaces Fazilnagar : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर दौरे के दौरान एक बड़ा ऐलान करते हुए फाजिलनगर का नाम बदलने की घोषणा की है। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक की लंबे समय से चली आ रही मांग को स्वीकार कर लिया गया है और अब इस ऐतिहासिक क्षेत्र को ‘पावागढ़’ के नाम से जाना जाएगा। इस दौरान उन्होंने कानून-व्यवस्था और स्वास्थ्य के मोर्चे पर अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए विपक्ष पर तीखा हमला बोला।

Pavagadh Replaces Fazilnagar ‘मच्छर और माफिया’ दोनों का खात्मा: इंसेफेलाइटिस और अपराध पर कसा तंज

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने चिरपरिचित अंदाज में कहा कि जिस तरह यूपी से माफिया राज का अंत हुआ है, ठीक उसी तरह पूर्वांचल को डराने वाली बीमारी इंसेफेलाइटिस (दिमागी बुखार) को भी जड़ से मिटा दिया गया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “मच्छर बीमारी लाते थे और माफिया बेरोजगारी व दंगे फैलाते थे। हमारी सरकार ने इन दोनों बीमारियों का सटीक इलाज कर दिया है।” उन्होंने याद दिलाया कि पहले त्योहारों के आते ही दंगे भड़क जाते थे और न्याय मांगने वालों को ही जेल भेज दिया जाता था, लेकिन आज स्थितियां पूरी तरह बदल चुकी हैं।

Pavagadh Replaces Fazilnagar कुशीनगर को 424 करोड़ की सौगात: मेडिकल कॉलेज के बाद अब खुलेगी कृषि यूनिवर्सिटी

अपने इस दौरे पर सीएम योगी ने कुशीनगर को विकास की बड़ी सौगात दी। उन्होंने लगभग 424 करोड़ रुपये की लागत वाली 278 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कुशीनगर के पास अब अपना सर्वसुविधायुक्त मेडिकल कॉलेज है। इसके साथ ही, इसी शैक्षणिक सत्र से जिले में ‘कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय’ (Agriculture and Technology University) का संचालन भी शुरू होने जा रहा है, जिससे स्थानीय युवाओं और किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।

Pavagadh Replaces Fazilnagar अतीत के संकट और ‘डबल इंजन’ सरकार की उपलब्धियां

पुरानी सरकारों पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जो युवा आज 25 वर्ष से कम उम्र के हैं, उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों का ‘जंगलराज’ नहीं देखा है। पहले किसानों की बदहाली, बिजली-पानी का संकट और माफिया राज के कारण उत्तर प्रदेश के नागरिकों के सामने पहचान का संकट खड़ा हो गया था। उन्होंने आंकड़े पेश करते हुए बताया कि ‘डबल इंजन’ सरकार के कार्यकाल में अकेले कुशीनगर जिले में लगभग 90 हजार गरीब परिवारों को पक्के आवास और 3 लाख 14 हजार से अधिक परिवारों को शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

ये भी पढ़े: Sukma में सुशासन: सीएम विष्णु देव साय ने कसी कमर, नक्सल प्रभावित इलाकों में बुनियादी ढांचे पर जोर