रिपोर्टर: योगेन्द्र सिंह
Bijnor : उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से सोशल मीडिया पर एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ यूपी पुलिस के एक सिपाही द्वारा फेसबुक पर साझा की गई एक पोस्ट ने राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में खलबली मचा दी है। सिपाही ने अपनी पोस्ट में “कॉकरोच जनता पार्टी” (CJP) का जिक्र किया है, जिसके बाद से ही यह मामला इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Bijnor क्या है पूरा मामला और क्यों मचा है बवाल?
बिजनौर में तैनात पुलिस आरक्षी राजन राजपूत ने अपने निजी फेसबुक अकाउंट से एक पोस्ट शेयर की। इस पोस्ट में कथित तौर पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के बैनर तले प्रदर्शन करने की चेतावनी दी गई थी। जैसे ही यह पोस्ट लोगों की नजरों में आई, इस पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कुछ लोग इसे व्यवस्था पर एक तीखा व्यंग्य मान रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर इसे खाकी वर्दी की अनुशासनहीनता से जोड़कर देखा जा रहा है।
Bijnor बीजेपी जिलाध्यक्ष के गनर होने से गर्माया मामला
इस पूरे विवाद में नया मोड़ तब आया जब यह जानकारी सामने आई कि पोस्ट करने वाला सिपाही राजन राजपूत, भाजपा के बिजनौर जिलाध्यक्ष भूपेंद्र उर्फ बॉबी का गनर है। सत्ताधारी दल के जिला प्रमुख की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी द्वारा ऐसी पोस्ट किए जाने के बाद मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। बताया जा रहा है कि सिपाही मूल रूप से बिजनौर के धामपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है।
Bijnor सरकारी सेवा नियमावली और पुलिस कार्रवाई पर सस्पेंस
सरकारी कर्मचारियों, खासकर पुलिसकर्मियों के लिए सोशल मीडिया गाइडलइंस काफी सख्त हैं। ऐसे में एक जिम्मेदार पद पर रहते हुए इस तरह की विवादास्पद पोस्ट साझा करने पर कई गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि, इस पूरे मामले पर अब तक बिजनौर पुलिस प्रशासन या किसी वरिष्ठ अधिकारी की तरफ से कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण या कार्रवाई की बात सामने नहीं आई है। अब देखना यह होगा कि विभाग अपने इस कर्मचारी के खिलाफ क्या कदम उठाता है।
ये भी पढ़े: Shivling: घर में काला या सफेद कौन सा शिवलिंग रखना माना जाता है शुभ? जानें पूजा के जरूरी नियम

