Rice Manchurian : अक्सर रात के बचे हुए चावल फ्रिज में रखे-रखे खराब हो जाते हैं या फिर लोग उन्हें दोबारा खाने से बचते हैं। लेकिन अब आपको इन्हें फेंकने की जरूरत नहीं है। आप इन्हीं बचे हुए चावलों से स्वादिष्ट और क्रिस्पी राइस मंचूरियन तैयार कर सकते हैं। यह रेसिपी खाने में बेहद मजेदार होती है और बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आती है।
Rice Manchurian बनाने के लिए जरूरी सामग्री
मंचूरियन बॉल्स के लिए
- 2 कप बचे हुए चावल
- 1/2 कप बारीक कटी पत्तागोभी
- 1 कद्दूकस की हुई गाजर
- 1 बारीक कटी शिमला मिर्च
- 3-4 चम्मच कॉर्नफ्लोर
- 2 चम्मच मैदा
- 1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
- 1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
- 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- नमक स्वादानुसार
- तलने के लिए तेल
Rice Manchurian ग्रेवी के लिए सामग्री
- 1 बड़ा चम्मच बारीक कटा लहसुन
- 1 छोटा चम्मच बारीक कटा अदरक
- 2 हरी मिर्च
- 1 प्याज (चौकोर टुकड़ों में)
- 1 शिमला मिर्च (चौकोर टुकड़ों में)
- 1 बड़ा चम्मच सोया सॉस
- 1 बड़ा चम्मच रेड चिली सॉस
- 2 बड़े चम्मच टोमैटो केचप
- 1 छोटा चम्मच सिरका
- 1 चम्मच कॉर्नफ्लोर का घोल
- हरा प्याज गार्निशिंग के लिए
Rice Manchurian बनाने की आसान विधि
मंचूरियन बॉल्स तैयार करें: सबसे पहले बचे हुए चावलों को अच्छी तरह मैश कर लें ताकि वे हल्के चिपचिपे हो जाएं। अब इसमें पत्तागोभी, गाजर, शिमला मिर्च, अदरक-लहसुन पेस्ट, लाल मिर्च, काली मिर्च और नमक डालकर मिलाएं।
इसके बाद कॉर्नफ्लोर और मैदा डालकर बिना पानी मिलाए एक सॉफ्ट मिश्रण तैयार करें। अब हाथों में थोड़ा तेल लगाकर छोटे-छोटे बॉल्स बना लें।
बॉल्स को फ्राई करें: कड़ाही में तेल गरम करें और तैयार बॉल्स को मीडियम आंच पर सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तल लें। फ्राई होने के बाद इन्हें टिशू पेपर पर निकाल लें ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए।
तैयार करें मंचूरियन ग्रेवी: एक पैन में थोड़ा तेल गरम करें और उसमें लहसुन, अदरक और हरी मिर्च डालकर हल्का भून लें। इसके बाद प्याज और शिमला मिर्च डालकर तेज आंच पर कुछ मिनट पकाएं।
अब इसमें सोया सॉस, रेड चिली सॉस, टोमैटो केचप, सिरका और नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। थोड़ा पानी डालें और उबाल आने दें।
मंचूरियन को दें फाइनल टच: जब ग्रेवी उबलने लगे तब इसमें कॉर्नफ्लोर का घोल डालें और लगातार चलाते रहें। ग्रेवी गाढ़ी होने पर फ्राई किए हुए मंचूरियन बॉल्स डालें और अच्छे से टॉस करें ताकि सॉस हर बॉल पर अच्छी तरह लग जाए।
ऊपर से हरा प्याज डालकर गर्मागर्म सर्व करें।

