Report by: Ishu Kumar
Kalayat : कलायत के रेलवे रोड पर स्थित पुलिस स्टेशन के ठीक सामने शनिवार शाम एक भीषण सड़क हादसा होने से हड़कंप मच गया। एक तेज रफ्तार क्रेटा कार अनियंत्रित होकर भूसे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से पिचक गया। संयोग से इस बड़े हादसे में किसी की जान नहीं गई और सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
Kalayat बेकाबू रफ्तार ने बिगाड़ा संतुलन
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा शनिवार रात करीब 7 बजे हुआ। सफेद रंग की क्रेटा कार रेलवे रोड पर काफी तेज गति में आ रही थी। कार चालक जैसे ही पुलिस स्टेशन के पास पहुंचा, वह वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और सामने से आ रहे ट्रैक्टर से जा भिड़ा। टक्कर लगने के बाद तेज धमाका हुआ, जिसे सुनकर थाने के अंदर मौजूद पुलिसकर्मी और आसपास के लोग तुरंत मौके पर जमा हो गए।
Kalayat चालक वाहन छोड़ फरार, सड़क पर लगा लंबा जाम
हादसे के बाद कार चालक कानूनी कार्रवाई के डर से वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। बीच सड़क पर क्षतिग्रस्त कार और ट्रैक्टर खड़े होने के कारण रेलवे रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मोर्चा संभाला और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे कर यातायात बहाल करवाया।
Kalayat पुलिस ने कार को किया जब्त, जांच जारी
ट्रैक्टर चालक ने पुलिस को बताया कि वह चारे से भरी ट्रॉली लेकर गौशाला की ओर जा रहा था, तभी सामने से आ रही कार ने लापरवाही से उसे टक्कर मार दी। कलायत थाना प्रभारी सुभाष चंद्र ने बताया कि पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को अपने कब्जे में ले लिया है। गाड़ी के नंबर के आधार पर मालिक और चालक की पहचान की जा रही है। फरार आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
Also Read This: New Delhi: ‘वंदे मेट्रो’ रफ्तार का नया युग, 160 किमी की स्पीड से दौड़ेगी सेमी हाई-स्पीड ट्रेन, जून 2026 तक शुरू होगा सफर

