Tripushkar Yoga 2026 : क्या है आज का विशेष संयोग?
14 अप्रैल 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास है। आज सूर्य का मेष राशि में प्रवेश हो रहा है, जिसे मेष संक्रांति कहा जाता है। इसी दिन त्रिपुष्कर योग का भी निर्माण हो रहा है, जिसे अत्यंत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस योग में किए गए कार्यों का फल तीन गुना होकर मिलता है। इस दिन किये गए दान पुण्य का विशेष फल मिलता है।
Tripushkar Yoga 2026 में क्या करें?
इस शुभ योग में कुछ विशेष कार्य करने से लाभ कई गुना बढ़ सकता है:
- सोना खरीदना और निवेश करना बेहद लाभकारी
- जमीन या प्रॉपर्टी खरीदना शुभ
- नया व्यवसाय शुरू करने के लिए उत्तम समय
- चल-अचल संपत्ति में निवेश भविष्य में लाभदायक
Tripushkar Yoga 2026 किन कामों से बचें?
त्रिपुष्कर योग में कुछ कार्यों से दूरी बनाना जरूरी माना गया है:
- विवाद, झगड़ा या बहस से बचें
- कोर्ट-कचहरी या अस्पताल से जुड़े काम टालें
- कर्ज लेना या देना उचित नहीं
- पुरानी संपत्ति या वाहन बेचने से बचें
Tripushkar Yoga 2026 आज क्या दान करें?
इस दिन दान-पुण्य करने का विशेष महत्व है:
- सत्तू, गुड़ और चने की दाल का दान
- जरूरतमंद बच्चों को किताबें दें
- पानी से भरा मिट्टी का घड़ा दान करें
- अन्न दान करना भी अत्यंत शुभ
Tripushkar Yoga 2026 का समय
पंचांग के अनुसार, यह शुभ योग 14 अप्रैल को शाम 4:06 बजे शुरू होकर रात 12:12 बजे तक रहेगा। इस दौरान किए गए कार्यों का फल कई गुना बढ़ने की मान्यता है।
महत्वपूर्ण सूचना
यह जानकारी धार्मिक मान्यताओं और आस्था पर आधारित है। इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। किसी भी निर्णय से पहले अपनी समझ और विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।
Also Read This: Ranchi: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने किया ‘अग्निशमन सेवा सप्ताह’ का शुभारंभ, सुरक्षाकर्मियों के जज्बे को सराहा

