Varuthini Ekadashi 2026 : वैशाख कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को आने वाली वरुथिनी एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। यह व्रत भगवान विष्णु को समर्पित होता है। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा और विधि-विधान से पूजा करने पर भगवान विष्णु भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं और जीवन की बाधाओं को दूर करते हैं।
Varuthini Ekadashi 2026 का महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन व्रत और पूजा करने से सुख-समृद्धि, सौभाग्य और सुरक्षा का आशीर्वाद प्राप्त होता है। भगवान विष्णु अपने भक्तों को हर संकट से बचाते हैं और जीवन में सकारात्मकता लाते हैं।
Varuthini Ekadashi 2026 पूजा की तैयारी कैसे करें?
- सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ, विशेषकर पीले, नारंगी या केसरिया रंग के वस्त्र धारण करें।
- पूजा स्थान को साफ करें और गंगाजल से शुद्ध करें।
- घर के ईशान कोण (उत्तर-पूर्व दिशा) में एक चौकी पर पीला कपड़ा बिछाएं।
- उस पर भगवान विष्णु की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें।
Varuthini Ekadashi 2026 पूजा विधि
- भगवान विष्णु की प्रतिमा का पंचामृत से अभिषेक करें।
- उन्हें पीले फूल, पीला चंदन और तुलसी दल अर्पित करें।
- शुद्ध घी का दीपक जलाकर आरती करें।
- भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की भी पूजा करें और उन्हें श्रृंगार सामग्री अर्पित करें।
- इस दिन खरबूजे का भोग लगाना शुभ माना जाता है।
Varuthini Ekadashi 2026 भगवान विष्णु के मंत्र
पूजा के दौरान निम्न मंत्रों का जाप करना शुभ माना जाता है:
- ॐ नमो नारायणाय॥
- ॐ नमो भगवते वासुदेवाय॥
- ॐ अच्युताय नमः
- ॐ अनंताय नमः
- ॐ गोविंदाय नमः
- ॐ श्री विष्णवे च विद्महे वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णुः प्रचोदयात्॥
- मङ्गलम् भगवान विष्णुः, मङ्गलम् गरुडध्वजः। मङ्गलम् पुण्डरी काक्षः, मङ्गलाय तनो हरिः॥
Varuthini Ekadashi 2026 माता लक्ष्मी के मंत्र
धन और समृद्धि के लिए इन मंत्रों का जाप करें:
- ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्मी नमः॥
- ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्म्यै नमः॥
- ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं महालक्ष्म्यै नमः॥
- ॐ विष्णु हृदय निवासिनी लक्ष्मी वयं प्रणमामि॥
वरुथिनी एकादशी का व्रत और पूजा श्रद्धा और नियमों के साथ करने से जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आती है। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की उपासना विशेष फलदायी मानी जाती है।
Disclaimer: यह जानकारी धार्मिक मान्यताओं और परंपराओं पर आधारित है। किसी भी उपाय को अपनाने से पहले अपने विवेक का उपयोग करें।
Also Read This: China-US Relation: ट्रंप की चीन को दो-टूक चेतावनी, ईरान को हथियार दिए, तो लगेगा 50% का भारी टैरिफ

