House KeepingHouse Keeping
Spread the love

House Keeping : घर साफ-सुथरा रखने से मन और शरीर दोनों को ताजगी मिलती है। अक्सर महंगे क्लीनिंग प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना पड़ता है, लेकिन कुछ आसान और सस्ते घरेलू उपायों से आप पूरे घर को चमकदार बना सकते हैं। आइए जानते हैं ये आसान और असरदार टिप्स।

शावर को साफ करने का आसान तरीका

शावर को आसानी से साफ करने के लिए ज़िपलॉक बैग लें और इसमें आधा नींबू टुकड़ों में डालें। फिर इसमें विनेगर मिलाकर शावर पर रबड़ से बांध दें। थोड़ी देर में शावर पूरी तरह से चमकने लगेगा।

टीशर्ट की सिलवटें हटाएं

अगर टीशर्ट बहुत झुर्रीदार है तो इसे वॉशिंग मशीन में डालें और एक बड़ा आइस क्यूब भी डालें। मशीन को 5 मिनट ड्रायर पर चलाएं। निकालते समय टीशर्ट पूरी तरह से स्मूद हो जाएगी।

लकड़ी के चॉपर बोर्ड को साफ करना

चॉपर बोर्ड पर थोड़ा नमक छिड़कें और आधा नींबू लेकर अच्छी तरह रगड़ें। इससे बोर्ड साफ और जीवाणु-मुक्त हो जाएगा।

बाथरूम का शीशा चमकदार बनाएं

एक मग पानी में ग्रीन टी का टी बैग डालें और इस पानी से शीशा और कांच की सतहें साफ करें। शीशे पर नई जैसी चमक लौट आएगी।

स्टील की रेलिंग और ग्रिल साफ करें

आधा नींबू लें और उस पर बेकिंग सोडा डालें। इसे स्टील की रेलिंग या ग्रिल पर रगड़ें। सारे दाग और गंदगी मिनटों में हट जाएंगे।

जले हुए पैन को साफ करना

नींबू के छिलके, बेकिंग सोडा और विनेगर मिलाकर जले हुए पैन पर लगाएं। हल्का स्क्रब करने के बाद पैन एकदम साफ हो जाएगा।

सिंक को साफ और बदबू-मुक्त बनाएं

सिंक ब्लॉक हो गई हो तो उसमें बेकिंग सोडा डालें। ऊपर से लगातार 5 मिनट विनेगर डालें और फिर गर्म पानी डालें। सिंक साफ और बदबू मुक्त हो जाएगा।

ये घरेलू और सस्ते उपाय आपके घर की सफाई को आसान और असरदार बना देंगे। महंगे क्लीनर की जगह इन्हें अपनाकर आप किचन, बाथरूम और घर के हर कोने को चमकदार रख सकते हैं।

Also Read This: Antagarh: पुलिस की बड़ी सफलता, किडनैपिंग के चंद घंटों बाद थार से बरामद हुई बालिका, तीन आरोपी सलाखों के पीछे