Report by: Yogendra Singh
Shajapur Jail Break : मध्य प्रदेश के शाजापुर जिला जेल से फिल्मी अंदाज में फरार हुए कैदी जीवन उर्फ जयराम को पुलिस ने एक अंतरराज्यीय ऑपरेशन के बाद दोबारा दबोच लिया है। पाइप के सहारे जेल की ऊँची दीवार लांघकर भागने वाला यह आरोपी पुलिस को चकमा देकर छत्तीसगढ़ पहुँच गया था, जहाँ वह अपने ससुराल में छिपा बैठा था। हालांकि, उसकी यह आज़ादी ज्यादा दिनों तक नहीं टिक सकी और अब वह वापस सलाखों के पीछे है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने स्थानीय पुलिस और एक सब इंस्पेक्टर पर गंभीर आरोप लगाकर मामले में नया मोड़ ला दिया है।
फिल्मी स्टाइल में ‘जेल ब्रेक’ और पुलिस की चौकसी
Shajapur Jail Break घटना 15 मार्च की दोपहर करीब 12 बजे की है, जब मक्सी की नई आबादी का रहने वाला कैदी जीवन उर्फ जयराम जेल प्रशासन की आंखों में धूल झोंककर फरार हो गया। आरोपी ने जेल परिसर में लगे एक पाइप का सहारा लिया और दीवार फांदकर गायब हो गया।
कैदी के भागते ही जेल महकमे में हड़कंप मच गया। जेल अधीक्षक डीके पगारे के नेतृत्व में तुरंत विशेष टीमें गठित की गईं। शुरुआती जांच में पुलिस को सुराग मिला कि आरोपी मध्य प्रदेश की सीमा लांघकर छत्तीसगढ़ की ओर निकल गया है। शाजापुर पुलिस की एक टीम तुरंत सक्रिय हुई और मोबाइल लोकेशन व मुखबिरों के जाल के जरिए छत्तीसगढ़ तक पहुँच गई।
छत्तीसगढ़ में ससुराल से गिरफ्तारी
Shajapur Jail Break रोपी को लगा था कि दूसरे राज्य में वह सुरक्षित रहेगा, लेकिन शाजापुर पुलिस ने छत्तीसगढ़ में उसके ससुराल की घेराबंदी कर दी। एक सोची-समझी दबिश के दौरान पुलिस ने उसे धर दबोचा। पकड़े जाने के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच उसे वापस शाजापुर लाया गया।
वापस आने के बाद कैदी की हालत पस्त दिखी; उसके पैरों में गंभीर चोट के निशान हैं और उसे खड़े होने में भी कठिनाई हो रही है। पूछताछ में उसने कुबूल किया कि कैसे उसने भागने की साजिश रची और गिरफ्तारी से बचने के लिए लंबा सफर तय किया।
सब इंस्पेक्टर पर पलटवार: “झूठे केस में फंसाया गया”
Shajapur Jail Break जेल से भागने के इस संगीन मामले में उस वक्त नया मोड़ आया जब आरोपी जीवन ने मीडिया के सामने पुलिस पर ही आरोप लगा दिए। उसने एक सब इंस्पेक्टर का नाम लेते हुए कहा कि उसे पूरी तरह से बेगुनाह होने के बावजूद झूठे मुकदमे में फंसाया गया है।
आरोपी का दावा है कि उसके साथ नाइंसाफी हुई है और इसी हताशा में उसने जेल से भागने का कदम उठाया। हालांकि, जेल प्रशासन और पुलिस इन आरोपों को उसकी हताशा बता रहे हैं। फिलहाल, कैदी के खिलाफ जेल से भागने की एक और नई धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
Also Read This: Katihar: जंक्शन पर बड़ी कार्रवाई, ‘हाटे बजारे एक्सप्रेस’ से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद

