Horoscope : 14 March 2026, आज शनिवार के दिन ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति खास प्रभाव डालने वाली है। आज चैत्र कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि सुबह 8:11 बजे तक रहेगी, इसके बाद एकादशी तिथि शुरू हो जाएगी। सुबह 10:43 बजे तक वरियान योग रहेगा, उसके बाद परिघ योग का आरंभ होगा। साथ ही उत्तराषाढ़ा नक्षत्र का प्रभाव भी बना रहेगा।
आज देर रात 1:01 बजे सूर्य मीन राशि में गोचर करेंगे, जिससे सभी 12 राशियों के जीवन, करियर, आर्थिक स्थिति और पारिवारिक मामलों पर अलग-अलग प्रभाव देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार सभी राशियों का दैनिक राशिफल।
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए शुभ संकेत लेकर आएगा। खासतौर पर खेती-किसानी से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। सरकारी योजनाओं या संसाधनों से कृषि कार्य में प्रगति होगी। दांपत्य जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं तो सफलता मिलने के योग हैं। जमीन या संपत्ति से जुड़ा कोई पुराना मामला आज सुलझ सकता है। स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।
शुभ रंग: पीच
शुभ अंक: 5
वृष राशि
आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। जिन लोगों को पिछले दिनों से स्वास्थ्य संबंधी परेशानी थी, उन्हें राहत मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या अच्छी खबर मिल सकती है। घर का माहौल भी खुशहाल रहेगा। आर्थिक मामलों में राहत मिल सकती है और पुराने कर्ज से मुक्ति मिलने के संकेत हैं। इंजीनियरिंग से जुड़े लोगों के लिए नया प्रोजेक्ट शुरू होने की संभावना है।
शुभ रंग: ऑरेंज
शुभ अंक: 6
मिथुन राशि
आज आपको भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि देखने को मिल सकती है। व्यापार में प्रगति के योग हैं। परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे और इससे घर के लोग खुश होंगे। दांपत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों में चल रही गलतफहमियां दूर हो सकती हैं। आय के नए स्रोत भी बन सकते हैं।
शुभ रंग: मैजेंटा
शुभ अंक: 3
Horoscope 14.03.2026
कर्क राशि
आज का दिन लाभदायक साबित हो सकता है। बड़े-बुजुर्गों की सलाह मानना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों की मेहनत रंग ला सकती है। व्यापार में भी अच्छे अवसर मिलेंगे, खासकर इलेक्ट्रिकल या अनाज के कारोबार से जुड़े लोगों को लाभ हो सकता है। सामाजिक सम्मान में वृद्धि होगी।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 1
सिंह राशि
आज का दिन सामान्य से अच्छा रहेगा। टेक्नोलॉजी के छात्रों को किसी विषय में परेशानी हो सकती है, ऐसे में वरिष्ठों से मार्गदर्शन लेना बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में नए लोगों से मुलाकात हो सकती है, जिससे नई जानकारी मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। हालांकि खानपान का ध्यान रखें, बाहर का खाना खाने से बचें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 9
कन्या राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा। बेवजह के विवादों से दूर रहना आपके लिए बेहतर रहेगा, अन्यथा समस्याएं बढ़ सकती हैं। दोस्तों का सहयोग मिलेगा और पारिवारिक रिश्तों में भी मजबूती आएगी। आपका विनम्र व्यवहार समाज में सम्मान दिलाएगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते और मजबूत होंगे। जो लोग परिवार से दूर रहकर काम कर रहे हैं, उन्हें घरवालों से मिलने का अवसर मिल सकता है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 1
Horoscope 14.03.2026
तुला राशि
आज का दिन सकारात्मक रहेगा। नौकरी करने वाले लोगों के लिए सैलरी बढ़ने की संभावना है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में सुख-समृद्धि बढ़ेगी। किसी धार्मिक स्थल पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। परिवार आपके फैसलों का समर्थन करेगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा और दिन ऊर्जा से भरा रहेगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 7
वृश्चिक राशि
आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। व्यापार में भी लाभ के संकेत हैं, खासकर होटल या रेस्टोरेंट से जुड़े कारोबारियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। शाम को दोस्तों के साथ समय बिताने का अवसर मिल सकता है। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 1
धनु राशि
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। किसी महत्वपूर्ण काम को लेकर बड़े निर्णय ले सकते हैं। रुकी हुई धनराशि मिलने की संभावना है जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बनाए रखें। घर या निर्माण से जुड़े कामों में प्रगति हो सकती है।
शुभ रंग: गोल्डन
शुभ अंक: 7
Horoscope 14.03.2026
मकर राशि
आज का दिन ऊर्जा से भरपूर रहेगा। आपको अपनी पसंद की चीजें खरीदने का मन हो सकता है। परिवार में खुशखबरी मिलने के योग हैं। काम में जल्दबाजी से बचें और ध्यानपूर्वक कार्य करें। इंजीनियरिंग या तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
शुभ रंग: पर्पल
शुभ अंक: 4
कुम्भ राशि
आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियां खत्म हो सकती हैं। व्यापार में लाभ की संभावना है, खासकर कपड़े के व्यापारियों को फायदा होगा। खानपान में सावधानी रखें और तैलीय भोजन से बचें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 5
मीन राशि
आज का दिन आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है। आय के नए अवसर सामने आ सकते हैं। छात्रों का ध्यान पढ़ाई और लेखन कार्य में लगेगा। प्रतियोगिताओं में भाग लेने के योग हैं। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी फायदा मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियां दूर होंगी।
शुभ रंग: सिल्वर
शुभ अंक: 3
Also Read This: Sagar: रूह कंपा देने वाली त्रासदी-4 बेटियों को कुएं में फेंक माँ ने लगाई फांसी; मासूमों की मौत का जिम्मेदार कौन?

