फाल्गुन कृष्ण द्वादशी, सिद्धि योग और शनि प्रदोष व्रत का विशेष संयोग
Horoscope : 14 फरवरी 2026 (शनिवार) को फाल्गुन कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है, जो शाम 4 बजकर 2 मिनट तक रहेगी। देर रात 3 बजकर 18 मिनट तक सिद्धि योग का शुभ प्रभाव रहेगा और शाम 6 बजकर 16 मिनट तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। साथ ही आज शनि प्रदोष व्रत और वैलेंटाइन डे का भी विशेष संयोग है। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति सभी 12 राशियों पर प्रभाव डाल रही है। आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि
आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। कोई खास काम बनने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की और स्थान परिवर्तन के योग हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, लेकिन निवेश सोच-समझकर करें। वाणी पर संयम रखें और अनजान लोगों पर अधिक भरोसा न करें। छात्रों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा।
शुभ रंग: काला
शुभ अंक: 6
वृष राशि
आज का दिन उत्तम रहेगा। नई योजनाएं व्यवसाय में लाभ देंगी। ऑफिस में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। महिलाएं जो बिजनेस कर रही हैं, उनके लिए दिन व्यस्त लेकिन लाभकारी रहेगा। परिवार के साथ शाम सुखद बीतेगी।
शुभ रंग: गोल्डन
शुभ अंक: 4
मिथुन राशि
आज का दिन खास रहेगा। पुरानी गलतियों से सीख लेकर आगे बढ़ेंगे। महत्वपूर्ण कार्यों में व्यस्तता रहेगी। धैर्य से काम लें, भविष्य में लाभ मिलेगा। कानूनी मामलों में स्थिति नियंत्रण में रहेगी।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 4
कर्क राशि
आज शानदार दिन रहेगा। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। बड़ी कंपनी से नौकरी का अवसर मिल सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को सफलता और सम्मान मिलेगा। छात्रों के लिए दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग: मेजेंटा
शुभ अंक: 1
Horoscope 14.02.2026
सिंह राशि
मिला-जुला दिन रहेगा। समय प्रबंधन से कार्य पूरे होंगे। घर में रिश्तेदार आ सकते हैं। माता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। निवेश के लिए दिन अनुकूल है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 5
कन्या राशि
दिन सामान्य रहेगा। सही समय पर निर्णय लेने से सफलता मिलेगी। बच्चों पर खर्च बढ़ सकता है। प्राइवेट नौकरी करने वालों को वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। विरोधी मित्रता का हाथ बढ़ा सकते हैं।
शुभ रंग: काला
शुभ अंक: 6
तुला राशि
दिन अच्छा रहेगा। किसी मित्र की मदद से आय के नए अवसर मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ घूमने का प्लान बन सकता है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। लवमेट के लिए दिन खास है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 3
वृश्चिक राशि
दिन अनुकूल रहेगा। नया कार्य शुरू करने का अवसर मिलेगा। विद्यार्थियों को शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। सरकारी नौकरी वालों को प्रोत्साहन मिलेगा। धन लाभ के योग हैं और रुका पैसा वापस मिल सकता है।
शुभ रंग: पर्पल
शुभ अंक: 2
Horoscope 14.02.2026
धनु राशि
दिन खुशियों से भरा रहेगा। लवमेट के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। घर में मेहमान आ सकते हैं। बिजनेस करने वाली महिलाओं को लाभ होगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 7
मकर राशि
दिन अनुकूल रहेगा। अनुभव के बल पर रुके कार्य पूरे होंगे। ऑनलाइन बिजनेस शुरू करने का प्लान बना सकते हैं। मेडिकल क्षेत्र के छात्रों के लिए दिन अच्छा है। व्यापारियों को अपेक्षा से अधिक लाभ मिलेगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 4
कुम्भ राशि
दिन शुभ रहेगा। मित्रों से संबंध मजबूत होंगे। संतान को करियर में सफलता मिलेगी। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को मदद मिलेगी। दाम्पत्य जीवन शानदार रहेगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 4
मीन राशि
दिन बेहतर रहेगा। आत्मविश्वास से निर्णय लें, सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। ऑनलाइन बिजनेस शुरू करने की योजना सफल हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी।
शुभ रंग: पिंक
शुभ अंक: 4
(यह राशिफल ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है।)
Also Read This: Horoscope: 13.02.2026 विजया एकादशी और मूल नक्षत्र का विशेष प्रभाव

