Delhi : गोल्ड और सिल्वर मार्केट में लगातार दो दिन की तेजी के बाद बुधवार (5 फरवरी) को कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई। वायदा बाजार (MCX) में चांदी लगभग ₹28,000 (करीब 11%) टूटकर ₹2.40 लाख प्रति किलो पर आ गई। वहीं, 10 ग्राम सोने की कीमत भी लगभग ₹3,000 (लगभग 2%) गिरकर ₹1.50 लाख के स्तर पर पहुंच गई। इससे पहले 29 जनवरी से 2 फरवरी के बीच चांदी ₹1.60 लाख और सोना ₹26,000 तक सस्ता हो चुका था। सर्राफा बाजार के आधिकारिक दाम दोपहर 12 बजे जारी किए गए।
Delhi आज के सर्राफा बाजार के दाम और MCX का अंतर
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, सर्राफा बाजार में चांदी ₹2,52,232 प्रति किलो और 24 कैरेट सोना ₹1,53,012 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह गिरावट मुख्य रूप से मुनाफावसूली के कारण आई है।
MCX और सर्राफा बाजार के दामों में अंतर रहता है। MCX एक ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म है जहां हर सेकंड कीमतें बदलती रहती हैं, जबकि सर्राफा बाजार में फिजिकल सोना-चांदी खरीदी-बेची जाती है और इसमें ट्रांसपोर्ट, स्टोरेज और अन्य खर्च जुड़ते हैं। इस वजह से दोनों बाजारों के दाम अलग होते हैं।
Delhi गिरावट के प्रमुख कारण
विशेषज्ञों ने दो बड़ी वजहें बताई हैं:
- मुनाफावसूली: हाल के दिनों में सोने-चांदी की कीमतें रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थीं। निवेशकों ने बड़े पैमाने पर मुनाफा वसूला, जिससे दाम नीचे आए।
- फिजिकल डिमांड में कमी: उच्च कीमतों के बाद मांग कमजोर हुई और औद्योगिक उपयोग को लेकर भी चिंता बढ़ी, जिससे चांदी पर दबाव पड़ा।
सेबी रजिस्टर्ड कमोडिटी एक्सपर्ट अनुज गुप्ता के अनुसार, शिकागो मर्केंटाइल एक्सचेंज (CME) ने सोने-चांदी पर मार्जिन बढ़ा दिया है। सोने का मार्जिन 6% से 8% और चांदी का 11% से 15% हो गया है। इसका मतलब ट्रेडर्स को अधिक पैसा जमा करना होगा, जिससे कई लोग होल्डिंग बेचने लगे और कीमतों में गिरावट आई।
आगे की स्थिति
विशेषज्ञों का मानना है कि बढ़े हुए मार्जिन और कमजोर मांग के कारण फिलहाल सोना-चांदी पर दबाव बना रहेगा। हालांकि, वैश्विक बाजार की स्थिति और महंगाई के आंकड़े आने वाले दिनों में दिशा तय करेंगे।
Also Read This: Maharashtra : अजित पवार विमान हादसा की जांच रिपोर्ट आई सामने

