By: Yogendra Singh
Giridih : झारखंड के गिरिडीह जिले में पीरटांड़ प्रखंड के हरलाडीह क्षेत्र में दो नाबालिग आदिवासी बच्चियों के साथ हुई जघन्य वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। घटना 25 जनवरी की रात घटित हुई थी। पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि चार मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और चार अन्य किशोरों को सुरक्षा में रखा गया है।
Giridih जतरा मेला लौटते समय हुई वारदात
जानकारी के अनुसार, दोनों नाबालिग बच्चियां स्थानीय जतरा मेला देखकर अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने उन्हें अकेला पाकर इस कृत्य को अंजाम दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल बीएनएस और पोक्सो एक्ट की कड़ी धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की।
Giridih SIT और डॉग स्क्वायड की मदद से गिरफ्तारी
एसपी डॉ. विमल कुमार ने बताया कि डुमरी एसडीपीओ सुमित प्रसाद के नेतृत्व में विशेष अनुसंधान दल (SIT) का गठन किया गया। जांच में तकनीकी शाखा, रांची से आई विधि विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) और श्वान दस्ते (Dog Squad) की मदद ली गई। वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर राजेश मुर्मू, रविलाल टुडू, संजय टुडू और सोहन टुडू को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल सात मोबाइल फोन और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य भी बरामद हुए हैं।
फरार आरोपी की तलाश और कानूनी कार्रवाई
पुलिस के मुताबिक, इस घटना में शामिल एक अन्य आरोपी अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। एसपी ने आश्वासन दिया कि सभी दोषियों के खिलाफ ठोस सबूत जुटाकर उन्हें कड़ी सजा दिलाई जाएगी। इस खुलासे में तकनीकी शाखा, विभिन्न थानों के पुलिस अधिकारी और महिला पुलिसकर्मियों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Also Read This: Oil war : रूस ने कहा भारत को तेल खरीदने की पूरी आज़ादी

