UP Pharma Conclave 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को होटल ताज में आयोजित उत्तर प्रदेश फार्मा कॉन्क्लेव 1.0 का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश अब केवल एक राज्य नहीं, बल्कि निवेशकों के लिए भरोसे और स्थिरता का प्रतीक बन गया है। प्रदेश सरकार हर निवेशक को सेफ्टी, स्टेबिलिटी और स्पीड (Triple-S) की पूर्ण गारंटी दे रही है। मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि आज यूपी ट्रस्ट, ट्रांसफॉर्मेशन और टाइमली डिलीवरी का मॉडल बनकर उभरा है।
UP Pharma Conclave 2026: कानून और स्थिरता से बढ़ा निवेश का भरोसा
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून का राज पूरी मजबूती से लागू है। पहले की तुलना में आज राज्य में सुरक्षा और व्यवस्था सुनिश्चित है। उन्होंने 2017 से पहले की स्थिति का जिक्र करते हुए बताया कि उद्योग और व्यापार असुरक्षा और अराजकता की वजह से प्रभावित थे। जीरो टॉलरेंस नीति और सख्त कानून प्रवर्तन से प्रदेश में भरोसा लौट आया और उद्योगों के लिए सुरक्षित माहौल बना।
UP Pharma Conclave 2026: फार्मा सेक्टर में यूपी की छलांग
योगी आदित्यनाथ ने बताया कि 2017 से पहले प्रदेश में लगभग 14,000 फैक्ट्रियां थीं, जो अब बढ़कर 30,000 से अधिक हो गई हैं। निवेश प्रस्तावों की कुल राशि 50 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो चुकी है, जिनमें से 20 लाख करोड़ की ग्राउंड ब्रेकिंग हो चुकी है और कई परियोजनाओं में उत्पादन शुरू हो चुका है। ललितपुर बल्क ड्रग पार्क, गौतमबुद्ध नगर मेडिकल डिवाइस पार्क और लखनऊ फार्मा संस्थान जैसी परियोजनाएं प्रदेश को फार्मा हब बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।
लोकल से ग्लोबल: यूपी की विकास यात्रा
वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ODOP) के माध्यम से प्रदेश ने स्थानीय उत्पादन को वैश्विक स्तर तक पहुंचाया है। यूपी में देश का 55% मोबाइल उत्पादन और 60% इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स बनते हैं। प्रदेश की मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर, 55% एक्सप्रेसवे, 16 एयरपोर्ट और 4 अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे निवेशकों के लिए आकर्षण का केंद्र हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने वीडियो संदेश में यूपी को फार्मा और हेल्थकेयर सेक्टर में वैश्विक नेतृत्व केंद्र बनाने की महत्वाकांक्षा की सराहना की।
यूपी फार्मा कॉन्क्लेव 2026 ने प्रदेश को निवेश, रोजगार और स्वास्थ्य क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में ठोस पहल का संदेश दिया।
Also Read This: Sirpur Festival: ऐतिहासिक नगरी सिरपुर में तीन दिवसीय उत्सव का समापन

