Economic ForumEconomic Forum
Spread the love

Economic Forum: दावोस में वैश्विक निवेशकों के साथ बैठकों से खुले निवेश के नए द्वार

दावोस में निवेश संवाद का सिलसिला तेज

Economic Forum: स्विट्ज़रलैंड के दावोस में आयोजित वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम–2026 की बैठक में मध्यप्रदेश ने वैश्विक निवेश मानचित्र पर अपनी प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। सोमवार से शुरू हुए इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर राज्य के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला और वरिष्ठ अधिकारियों ने कई प्रमुख औद्योगिक एवं निवेश समूहों के साथ अलग-अलग दौर की बैठकें कीं। इन बैठकों में राज्य में निवेश की संभावनाओं, अधोसंरचना विकास, औद्योगिक नीति और निवेशकों को दी जा रही सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

Economic Forum: निवेशकों ने जताई विभिन्न क्षेत्रों में रुचि

बैठकों के दौरान कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समूहों के प्रतिनिधियों ने मध्यप्रदेश में निवेश की इच्छा व्यक्त की।

अधिकारियों ने ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी), वस्त्र, नवीकरणीय ऊर्जा, आईटी-आईटीईएस और लॉजिस्टिक्स जैसे क्षेत्रों में राज्य की क्षमताओं को रेखांकित किया। साथ ही निवेशकों की अपेक्षाओं और आवश्यकताओं को भी समझा गया, ताकि भविष्य में ठोस साझेदारी का मार्ग प्रशस्त किया जा सके।

Economic Forum: एवरस्टोन और अन्य समूहों से अहम चर्चा

मध्यप्रदेश स्टेट लाउंज में एवरस्टोन समूह के प्रेसिडेंट और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा के साथ हुई बैठक में औद्योगिक सहयोग की संभावनाओं पर गहन विचार-विमर्श हुआ। इस दौरान इंदौर, उज्जैन और भोपाल के आसपास विकसित हो रहे ऑटोमोबाइल और ईवी क्लस्टर्स, वस्त्र उद्योग की मजबूत आधारशिला और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों की जानकारी साझा की गई।

बैठक में अपर मुख्य सचिव मनु श्रीवास्तव सहित वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

आईटी और डेटा सेंटर में गूगल की रुचि

फोरम के दूसरे दिन गूगल एशिया पैसिफिक के अध्यक्ष संजय गुप्ता के साथ हुई बैठक में आईटी, आईटीईएस और डेटा सेंटर परियोजनाओं पर चर्चा हुई।

गूगल ने मध्यप्रदेश में इन क्षेत्रों में निवेश की रुचि दिखाई।

साथ ही जेमिनी एआई के माध्यम से कृषि और शिक्षा में डिजिटल नवाचार की संभावनाओं पर भी विचार किया गया।

राज्य सरकार ने हरित ऊर्जा आधारित विद्युत आपूर्ति नीति की योजना से निवेशकों को अवगत कराया।

नवीकरणीय ऊर्जा, लॉजिस्टिक्स और खाद्य प्रसंस्करण पर फोकस

अन्य बैठकों में सोलर पैनल, बैटरी, इंगट्स और वेफर्स जैसे उपकरणों के विनिर्माण, खाद्य प्रसंस्करण तथा मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स में निवेश अवसरों पर चर्चा हुई। केसेंट एंटरप्राइजेज और श्रीलंका के जॉन कील्स समूह के साथ लॉजिस्टिक्स, हॉस्पिटैलिटी, पर्यटन और सप्लाई चेन अवसंरचना पर सहयोग की संभावनाएं तलाशी गईं।

मुख्यमंत्री करेंगे निवेश संवाद को आगे बढ़ाया

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन कार्यक्रम के चलते मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को दावोस पहुंचेंगे।

वे विभिन्न उद्योग समूहों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर मध्यप्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे।

राज्य सरकार को उम्मीद है कि इन बैठकों के माध्यम से मध्यप्रदेश में वैश्विक निवेश का नया अध्याय शुरू होगा।

Also Read This: Demolition: भोपाल में 31 गांवों के 113 कब्जों पर चलेगा बुलडोजर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *