CricketCricket
Spread the love

Cricket: होलकर स्टेडियम में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ

भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज वनडे मुकाबला इंदौर के ऐतिहासिक होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा।

यह मैच तीन मैचों की श्रृंखला का निर्णायक मुकाबला है, जिसको लेकर शहर में जबरदस्त क्रिकेट का माहौल बना हुआ है।

Cricket: दोनों टीमें पहले ही कर चुकी हैं इंदौर में डेरा

दोनों टीमें मैच से करीब दो दिन पहले इंदौर पहुंच चुकी थीं।

इस दौरान खिलाड़ियों ने होलकर स्टेडियम में जमकर अभ्यास किया और पिच व परिस्थितियों को समझने पर खास ध्यान दिया।

Cricket: सीरीज बराबरी पर, आज तय होगा विजेता

तीन मैचों की इस वनडे सीरीज में अब तक दोनों टीमें एक-एक मुकाबला जीत चुकी हैं।

दोनों ही टीमें इस सीरीज को अपने नाम करने के लिए पूरा प्रयास करेंगी।

ऐसे में इंदौर में खेला जाने वाला यह मैच सीरीज का फैसला करेगा, जिससे मुकाबले का रोमांच और भी बढ़ गया है।

क्रिकेट प्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ी

निर्णायक मुकाबले को देखने के लिए बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रशंसक स्टेडियम पहुंचे हैं।

दर्शकों में भारतीय टीम के समर्थन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और पूरा स्टेडियम तिरंगे के रंग में रंगा नजर आ रहा है।

यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियाँ तेज: महापौर, अध्यक्ष और पार्षदों के लिए नए चुनाव चिह्न जारी, प्रत्यक्ष निर्वाचन प्रणाली को मिली हरी झंडी

रोहित शर्मा और विराट कोहली पर रहेंगी निगाहें

भारतीय टीम की ओर से कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे।

फैंस को इन खिलाड़ियों से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है।

वहीं न्यूजीलैंड टीम भी पूरी तैयारी के साथ भारत को चुनौती देने उतरेगी।

अब देखना ये है की कौन सी टीम बाज़ी मारती है और किस के हाथ लगेगी निराशा।

यह भी पढ़ें: Omkareshwar: मौनी अमावस्या पर ओंकारेश्वर में उमड़ी आस्था की भीड़