MPMP
Spread the love

MP: जेंडर इक्वालिटी पर आयोजित हुई कार्यशाला


मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम (एमपीआरडीसी) द्वारा लैंगिक समानता और सामाजिक समावेशन को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला का उद्देश्य गैर-श्रम प्रधान कार्यों में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देना रहा।

MP: सड़क सुरक्षा कार्यों में महिलाओं को मिलेगी जिम्मेदारी

एमपीआरडीसी के प्रबंध संचालक भरत यादव ने बताया कि निगम सड़क सुरक्षा और दुर्घटनाओं की रोकथाम से जुड़े कार्यों में महिलाओं की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित कर रहा है।

इसके लिए अन्य विभागों के साथ समन्वय कर महिलाओं को नए अवसर दिए जा रहे हैं।

MP: टोल और साइड एमेनिटीज में भी सहभागिता

वर्तमान में महिला स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं टोल प्लाजा पर संग्रहण का कार्य कर रही हैं।

हाइब्रिड एन्युटी मॉडल पर संचालित परियोजनाओं में सड़क किनारे विकसित की जा रही सुविधाओं से भी महिलाओं को जोड़ा जाएगा।

यह भी पढ़ें: Jahangirabad: सीज स्लॉटर हाउस में जारी गतिविधियां, पुलिस की अनदेखी

200 से अधिक महिलाओं के लिए इंटर्नशिप कार्यक्रम

निगम के मुख्य अभियंता एवं एडीबी परियोजना निदेशक गोपाल सिंह ने जानकारी दी कि एसआरएलएम के सहयोग से 200 से अधिक महिलाओं के लिए इंटर्नशिप कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

जिससे अधोसंरचना क्षेत्र को अधिक समावेशी बनाया जा सके।

तकनीकी क्षेत्र में बेटियों को मिले अवसर

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के आयुक्त अवधेश शर्मा ने कहा कि तकनीकी क्षेत्र में महिलाओं को समान अवसर दिए जाएं, तो वे उत्कृष्ट परिणाम दे सकती हैं। इस अवसर पर एमपीआरडीसी और तकनीकी शिक्षा विभाग के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर भी किए गए, जबकि विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और अभियंता कार्यक्रम में मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: MP Budget: 16 फरवरी से शुरू होगा मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र