MP Budget: मध्यप्रदेश की सोलहवीं विधानसभा का नवम सत्र 16 फरवरी से प्रारंभ होगा।
राज्यपाल की मंजूरी के बाद मप्र विधानसभा सचिवालय ने सत्र को लेकर गुरुवार को आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। यह सत्र 6 मार्च तक चलेगा।
MP Budget: 19 दिन में होंगी 12 बैठकें
बजट सत्र की अवधि 19 दिनों की होगी, जिसमें कुल 12 बैठकें प्रस्तावित हैं।
इन बैठकों के दौरान बजट सहित अन्य महत्वपूर्ण शासकीय कार्यों पर चर्चा और निर्णय लिए जाएंगे।
MP Budget: डिजिटल सत्र की तैयारी
इस बार विधानसभा की कार्यवाही को डिजिटल स्वरूप में आयोजित किए जाने की संभावना है।
इसके तहत विधायकों को टैबलेट उपलब्ध कराए जाएंगे।
जिससे प्रश्न, दस्तावेज और अन्य सूचनाएं इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से साझा की जा सकेंगी।
प्रस्ताव और सूचनाओं की समय-सीमा
विधानसभा सचिवालय में अशासकीय विधेयकों की सूचनाएं 4 फरवरी तक और अशासकीय संकल्पों की सूचनाएं 5 फरवरी तक स्वीकार की जाएंगी।
वहीं स्थगन प्रस्ताव, ध्यानाकर्षण और नियम 267-क से संबंधित सूचनाएं 10 फरवरी से पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 4 बजे तक जमा की जा सकेंगी।
19 दिवसीय बजट सत्र में कुल 12 बैठकें निर्धारित की गई हैं।
21, 22 और 28 फरवरी तथा 1 मार्च को शनिवार-रविवार का अवकाश रहेगा।
होली से पूर्व 2 मार्च को बैठक नहीं होगी और 3 मार्च को होली का अवकाश रहेगा।
होली के अगले दिन 4 मार्च को भी बैठक नहीं होगी।
बजट आकार में बढ़ोतरी के संकेत
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहले ही संकेत दे चुके हैं कि अगले कुछ वर्षों में राज्य का बजट दोगुना करने का लक्ष्य रखा गया है। वर्ष 2025-26 में बजट 4.21 लाख करोड़ रुपये का रहा था।
जबकि आगामी बजट के 4.40 लाख करोड़ रुपये से अधिक होने की संभावना जताई जा रही है।
ये भी पढ़े: भोपाल के बड़े तालाब में ‘शिकारा टूरिज्म’ की धूम: पहले ही सप्ताह में उमड़े 5500 से अधिक पर्यटक

