Shivpuri: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करैरा थाना क्षेत्र में निवेश के नाम पर करीब 40 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है।
इस बहुचर्चित प्रकरण में पुलिस ने फर्जी बंगाली डॉक्टर बबलू गुचैट को उत्तर प्रदेश के मथुरा से गिरफ्तार किया है।
Shivpuri: इलाज और लैब खोलने के नाम पर ऐंठे पैसे
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने खुद को डॉक्टर बताकर इलाज, डायग्नोस्टिक लैब खोलने और पार्टनरशिप में निवेश का लालच दिया।
इसी बहाने उसने कई लोगों से बड़ी रकम वसूल की।
Shivpuri: परिवार समेत फरार हुआ था आरोपी
आरोपी 31 अक्टूबर 2024 को करैरा से अपने परिवार के साथ फरार हो गया था।
उसने किराए का मकान खाली कर क्लीनिक बंद कर दिया और मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ कर लिए।
अब उसकी लोकेशन ट्रेस करना मुश्किल हो गया था।
शिकायत के बाद दर्ज हुई एफआईआर
4 नवंबर 2024 को वार्ड क्रमांक 12 निवासी सुरेश चंद्र जाटव ने करैरा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।
शुरुआती जांच में 7 लाख रुपये की ठगी पार्टनरशिप के नाम पर सामने आई।
जबकि बाद में अन्य पीड़ितों के मामले भी जुड़ते चले गए।
पूछताछ में खुलेंगे और राज
पुलिस आरोपी को मथुरा से शिवपुरी लेकर आई है और उससे गहन पूछताछ की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि पूछताछ के बाद ठगी की कुल रकम, पीड़ितों की संख्या और पूरे नेटवर्क से जुड़े अहम तथ्य सामने आ सकते हैं।
आरोपी की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही कई पीड़ित थाने पहुंचे और अपने पैसे वापस दिलाने की मांग की।

