BNEF Report: भारत के लिए सौर ऊर्जा के क्षेत्र से बड़ी सकारात्मक खबर सामने आई है। वैश्विक ऊर्जा अनुसंधान एजेंसी ब्लूमबर्ग एनईएफ के अनुसार, भारत 2026 में दुनिया का सबसे बड़ा सोलर क्षमता निर्माण बाजार बन जाएगा। रिपोर्ट में भारत की तेज रफ्तार सौर विकास यात्रा को वैश्विक ऊर्जा परिदृश्य में निर्णायक बताया गया है।
BNEF Report: 2026 में भारत बनेगा नंबर-1 सोलर बाजार
बीएनईएफ के मुताबिक, भारत की सौर ऊर्जा क्षमता निर्माण में 2026 में लगभग 6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की जाएगी। इसी के साथ भारत सोलर मार्केट साइज के मामले में अमेरिका को पीछे छोड़ देगा। अनुमान है कि देश में सौर क्षमता बढ़कर 50,000 मेगावाट से अधिक हो जाएगी।
BNEF Report: 2030 के लक्ष्य तक पहुंचने की मजबूत संभावना
रिपोर्ट में कहा गया है कि मौजूदा निर्माण गति बनी रही, तो भारत 2030 तक 5 लाख मेगावाट स्वच्छ ऊर्जा क्षमता के लक्ष्य को हासिल कर सकता है। हालांकि, कुछ परियोजनाएं को 2024 में नीलामी तो मिल गई, लेकिन अभी तक बिजली खरीद समझौते (PPA) नहीं हुए हैं, जिससे लक्ष्य की राह में जोखिम बना हुआ है।
घरेलू मॉड्यूल उत्पादन मजबूत, आयात निर्भरता बाकी
भारत में सोलर मॉड्यूल की उत्पादन क्षमता अब घरेलू मांग से अधिक हो चुकी है, जो आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा संकेत है। हालांकि, कुछ कच्चे माल और तकनीकी पुर्जों के लिए अभी भी आयात पर निर्भरता बनी हुई है, जिसे भविष्य की चुनौती माना गया है।
अमेरिका में सौर परियोजनाओं की रफ्तार सुस्त
बीएनईएफ के अनुसार, अमेरिका में इस साल सौर ऊर्जा परियोजनाओं में लगभग 14 प्रतिशत की गिरावट आने का अनुमान है। इसकी मुख्य वजह जनकल्याण योजनाओं पर सब्सिडी कटौती से जुड़े नए कानून के तहत विदेशी संस्थाओं से संबंधित कड़े नियम लागू किए गए हैं। इससे अमेरिकी सोलर सेक्टर की रफ्तार और धीमी हो सकती है।
चीन अब भी सबसे बड़ा खिलाड़ी, लेकिन गति धीमी
रिपोर्ट के अनुसार चीन की सौर निर्माण गति में इस वर्ष वैश्विक स्तर पर सोलर उत्पादन में पहली बार गिरावट देखी जा सकती है। बावजूद इसके, चीन अभी भी बड़े अंतर से दुनिया का सबसे बड़ा सोलर बाजार बना रहेगा। बीएनईएफ की यह रिपोर्ट संकेत देती है कि भारत वैश्विक स्वच्छ ऊर्जा नेतृत्व की ओर तेजी से बढ़ रहा है। आने वाले वर्षों में सौर ऊर्जा के क्षेत्र में उसकी भूमिका और मजबूत होने वाली है।
ये भी पढ़े: India: इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात में भारत का चार लाख करोड़ का नया कीर्तिमान

