Theft: झाँसी जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत थाना गरौठा पुलिस को अहम कामयाबी हाथ लगी है। ट्रैक्टर चोरी के मामले में वांछित दो आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। इस दौरान एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया।
Theft: वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई
यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन आलोक सिंह, पुलिस महानिरीक्षक झाँसी परिक्षेत्र आकाश कुलहरि के मार्गदर्शन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में की गई। पुलिस टीम पूरी सतर्कता के साथ क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थी।
Theft: फायरिंग के बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई
सोमवार और मंगलवार की मध्यरात्रि गरौठा पुलिस निपान से मोती कटरा मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ट्रैक्टर चोरी में शामिल आरोपी नाले के पास मौजूद हैं। पुलिस द्वारा घेराबंदी कर रोकने का प्रयास किया गया, जिस पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त प्रदीप राजपूत गोली लगने से घायल हो गया।
घायल आरोपी अस्पताल में भर्ती, ट्रैक्टर बरामद
घायल अभियुक्त को मंगलवार सुबह करीब 5 बजे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। मौके से पुलिस ने चोरी किया गया स्वराज 735 एफई ट्रैक्टर, एक 315 बोर का अवैध तमंचा तथा जिंदा और खोखा कारतूस बरामद किया है।
पहले से दर्ज था ट्रैक्टर चोरी का मामला
पुलिस के अनुसार 9 जनवरी 2026 को ग्राम निमगहना निवासी विजय कुमार ने थाना गरौठा में शिकायत दर्ज कराई थी कि 8 जनवरी की रात उनके घर के बाहर खड़ा ट्रैक्टर चोरी हो गया था। इस मामले में बीएनएस की धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रदीप राजपूत निवासी करमेर थाना आटा जिला जालौन और कृष्ण कुमार निवासी निमगहना थाना गरौठा जिला झाँसी के रूप में हुई है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई थाना गरौठा में जारी है।
ये भी पढ़े: काशी में ‘घर वापसी’: बांग्लादेश हिंसा से आहत होकर असद खान बने अथर्व त्यागी

