GorakhpurGorakhpur
Spread the love

Gorakhpur: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जनपद में रामगढ़ताल थाना क्षेत्र स्थित रेल विहार फेस-3 में मंगलवार तड़के उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक तीन मंजिला मकान में अचानक आग लग गई। यह आग मकान की तीसरी मंजिल पर बने पूजा कक्ष में लगी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। पूजा कक्ष में आग किन कारणों से लगी इस बात का पता नहीं लगा सका है।

Gorakhpur: पड़ोसियों की सतर्कता से बची जान

मकान में रहने वाले इंजीनियर संजीत श्रीवास्तव अपने पूरे परिवार के साथ रात में सो रहे थे। करीब ढाई बजे तेज आवाज में दरवाजा पीटने और कॉल बेल बजने की आवाज से उनकी नींद खुली। बाहर निकलने पर उन्होंने देखा कि बड़ी संख्या में पड़ोसी और पुलिस टीम मौजूद थी, जो आग लगने की सूचना दे रहे थे।

ये भी पढ़े: Prayagraj news: ज्वेलरी शोरूम से सनसनीखेज चोरी: महिलाओं ने खरीदारी का नाटक कर उड़ाए 14 लाख के गहने

Gorakhpur: धुएं से भर गया पूरा मकान

आग की जानकारी मिलते ही परिवार के सदस्य घबराकर तीसरी मंजिल की ओर दौड़े, लेकिन तब तक आग तेज हो चुकी थी। आग से उठने वाला धुआं नीचे की मंजिलों तक फैल गया, जिससे घर में मौजूद सभी लोग सहम गए। हालात को देखते हुए तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी गई।

दमकल की चार गाड़ियों ने पाया काबू

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जिससे सभी लोगों को सुरक्षित बचाया जा सका। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, हालांकि मकान के ऊपरी हिस्से में काफी नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़े: Gorakhpur news: आस्था से आजीविका तक; गोरखनाथ मंदिर का खिचड़ी मेला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *