शिक्षक दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेशनल टीचर्स अवॉर्ड्स के विजेताओं से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि बच्चों के भीतर का बचपन मरने नहीं देना चाहिए।
पीएम मोदी ने कहा कि बच्चों में बचपन बनाए रखने का सबसे बड़ा काम एक शिक्षक कर सकता है। उन्होंने शिक्षकों से यह भी कहा कि एक शिक्षक के भीतर भी बचपन की भावना और जिज्ञासा बनी रहनी चाहिए।
