Delhi New Chief Minister : आतिशी शुरू से शिक्षा क्रांति का महत्वपूर्ण चेहरा रही हैं। शिक्षा मंत्री के तौर पर मनीष सिसोदिया ने जो काम किए उसमें आतिशी ने उन्हें काफी सहयोग किया। आतिशी मनीष सिसोदिया की सलाहकार रही हैं और हर रणनीति में उनका खासा योगदान रहा।
Atishi Marlena Delhi New CM: आतिशी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं। आम आदमी पार्टी के मंत्री गोपाल राय ने सर्वसम्मित का एलान कर दिया है। उन्होंने बताया कि विधायक दल की बैठक में आतिशी का चुनाव किया गया है। उन्होंने कहा कि जब तक दिल्ली की जनता विजय का आर्शीवाद अरविंद केजरीवाल को नहीं देती है आतिशी ही मुख्यमंत्री पद का कार्य संभालेंगी। इस ऐलान के बाद आतिशी का नाम देश की नहीं दुनिया के चर्चा का केंद्र बन गया है।
आतिशी फिलहाल कालका से विधायक हैं। 2020 में वह विधायक बनीं, 2023 में वह मंत्री बनीं और अब 2024 में वह दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं। वह दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी। इससे शीला दीक्षित और सुषमा स्वराज दिल्ली मुख्यमंत्री का पद भार संभाल चुकी हैं। मौजूदा समय में आतिशी के पास कुल 13 मंत्रालय हैं। सियासी गलियारों में आतिशी को केजरीवाल के भरोसेमंद साथियों में से एक माना जाता है। आतिशी आम आदमी पार्टी की संस्थापक सदस्यों में से एक हैं। 2013 में आम आदमी पार्टी ने जब सबसे पहले मेनिफेस्टो ड्राफ्ट जारी किया था, तो उसमें आतिशी को भी जगह दी गई थी।
आतिशी का जन्म दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर विजय कुमार सिंह और त्रिप्ता वाही के घर 8 जून 1981 को हुआ। आरंभिक शिक्ष स्प्रिंगडेल स्कूल में हुई और स्नातक की शिक्ष सेंट स्टीफंस कॉलेज से इतिहास में हासिल की। इसके बाद शेवनिंग छात्रवृत्ति पर वह ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय परास्नातक की डिग्री लेने चली गईं। कुछ साल बाद ही उन्होंने ऑक्सफोर्ड से शैक्षिक अनुसंधान में रोड्स स्कॉलर के रूप उन्होंने परास्नातक की एक और डिग्री हासिल की।
इसके बाद वह आंध्र प्रदेश के ऋषि वैली स्कूल में शिक्षक बन गईं। वह जैविक खेती और शिक्षा पर सक्रिय रही। इस सिलसिल में वह भोपाल के एक एनजीओ के साथ काम करने लगी। इस एनजीओ में काम करते समय वह आम आदमी पार्टी और वकील प्रशांत भूषण के संपर्क में आईं। इसके बाद वह अन्ना आंदोलन में सक्रिय रही हैं और अब आम आदमी पार्टी के प्रमुख चेहरा हैं। आतिशी साल 2013 में आम आदमी पार्टी से जुड़ीं।
2020 विधानसभा चुनाव जीत के बाद भी मंत्रीमंडल में जगह न पाने वाली आज मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं। इससे पहले वह सबसे ज्यादा मंत्रालय और विभाग रही हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के जेल जाने के बाद उन्होंने पार्टी और मंत्रालय बखूबी संभाला। इतना ही नहीं विपक्ष पर हमला करने में कोई कोर कसर बाकी नहीं लगाई। यही विषय उनके पक्ष में गया।