KatiharKatihar
Spread the love

रिपोर्टर: मनोज कुमार

Katihar : बिहार के कटिहार जिले के शिक्षा जगत के लिए एक बड़ी और ऐतिहासिक उपलब्धि सामने आई है। बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड (BSEIDC) द्वारा 4 करोड़ 22 लाख रुपये की भारी-भरकम लागत से निर्मित आधुनिक और सर्वसुविधायुक्त नया ‘शिक्षा भवन’ पूरी तरह सज-धज कर तैयार है। आगामी 31 मई 2026 को इस भव्य इमारत का लोकार्पण होना तय हुआ है, जिसे लेकर जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग युद्धस्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है।

Katihar समय सीमा में बनकर तैयार हुई इमारत, कांट्रैक्टर ने 15 महीने में पूरा किया काम

इस महत्वपूर्ण सरकारी परियोजना को तय समय सीमा के भीतर पूरा कर एक मिसाल पेश की गई है। भवन निर्माण का काम पिछले वर्ष 9 जनवरी 2025 को शुरू हुआ था। संवेदक (ठेकेदार) सुनील कुमार सुमन के मुताबिक, BSEIDC के कार्यपालक अभियंता द्वारा निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए अप्रैल 2026 तक का डेडलाइन दिया गया था, जिसे समय रहते सफलतापूर्वक हासिल कर लिया गया। इस पूरे प्रोजेक्ट की एग्रीमेंट राशि 422.00 लाख रुपये निर्धारित की थी।

Katihar एक ही छत के नीचे मिलेंगे शिक्षा विभाग के सभी दफ्तर, कुल 36 कमरों का निर्माण

इस अत्याधुनिक भवन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि अब तक अलग-अलग इमारतों और किराए के भवनों में चल रहे शिक्षा विभाग के सभी विंग अब एक ही कैंपस में नजर आएंगे। इस विशाल 36 कमरों वाले परिसर में जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO), जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (DPO), समग्र शिक्षा अभियान और मिड-डे मील (मध्याह्न भोजन योजना) के कार्यालय एक साथ संचालित होंगे।

DEO राहुल चंद्र चौधरी का बयान: “सभी कार्यालयों के एक ही छत के नीचे आने से प्रशासनिक कार्यों में न सिर्फ पारदर्शिता आएगी, बल्कि फाइलों का निपटारा भी तेजी से होगा। इसके अलावा शिक्षकों, छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को अपने काम के लिए अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।”

Katihar उद्घाटन से पहले सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, प्रशासनिक अमले ने किया मुआयना

उद्घाटन समारोह को भव्य बनाने के लिए नवनिर्मित परिसर में विद्युत सज्जा, रंगाई-पुताई और साफ-सफाई का काम अंतिम दौर में है। वीआईपी मूवमेंट और सुरक्षा के कड़े इंतजामों को परखने के लिए जिलाधिकारी (DM) आशुतोष द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक (SP) शिखर चौधरी ने अपनी पूरी टीम के साथ गुरुवार शाम को भवन का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम विनोद कुमार, स्थानीय एसडीएम, एसडीपीओ और ट्रैफिक डीएसपी सद्दाम हुसैन भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़े: Maharajganj: सीवान के महाराजगंज में आफत की आंधी, आकाशी मोड़ पर मुख्य मार्ग पर गिरा विशाल बरगद, आवागमन पूरी तरह ठप, बाल-बाल बचे राहगीर