JalaunJalaun
Spread the love

Jalaun: कदौरा थाना क्षेत्र, बबीना बस स्टैंड के पास शुक्रवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। घर के विवाद को सुलझाने पहुंचे डायल 112 के पुलिसकर्मियों ने कानून हाथ में ले लिया और एक युवक के साथ अमानवीय व्यवहार किया। पुलिसकर्मियों ने युवक को बेरहमी से सड़क पर घसीटते हुए बहुत बुरी तरह से पीटा।

Jalaun: मकान के बंटवारे का विवाद बना हिंसा की वजह

जानकारी के अनुसार, यह घटना दो सगे भाइयों के बीच मकान के बंटवारे के विवाद से जुड़ी है। विवाद की सूचना मिलने पर पीआरवी (डायल 112) मौके पर पहुँची। आरोप है कि वहां पहुँचते ही पुलिसकर्मियों ने युवक को पकड़कर बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। बीच-बचाव की कोशिशों के बावजूद पुलिस का यह तांडव जारी रहा। पुलिसकर्मी युवक को बेरहमी से पीटते हुए सड़क पर घसीटते रहे।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, विभाग में खलबली

घटना के दौरान किसी राहगीर ने पुलिस की इस बर्बरता को मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिसकर्मी युवक पर थप्पड़ और लात बरसा रहे हैं और बाद में उसे सड़क पर घसीटते हुए ले जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होते ही उत्तर प्रदेश पुलिस की आलोचना बढ़ गई और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग उठी।

सुरक्षा करने वाले ही बने ‘भक्षक’

यह घटना पुलिस की “मित्र पुलिस” वाली छवि पर सवाल खड़ा करती है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने बिना पक्ष सुने ही मारपीट शुरू कर दी। अब यह मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में है और जांच की बात कही जा रही है। लोगों की नजर अब इस बात पर है कि इन वर्दीधारी अपराधियों के खिलाफ कौन सी कानूनी कार्रवाई होगी।

Also Read This: Bahraich: आंगन से 4 वर्ष बच्ची को उठाकर ले गया, मासूम की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *