Horoscope : 19 मार्च 2026, गुरुवार का दिन चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि के साथ विशेष महत्व रखता है, क्योंकि आज से चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ हो रहा है। प्रतिपदा तिथि अगले दिन भोर 4:53 बजे तक रहेगी। साथ ही शुक्ल योग देर रात 1:17 बजे तक प्रभावी रहेगा और उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र अगले दिन सुबह 4:05 बजे तक रहेगा। आज पंचक भी है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।
मेष राशि
आज कार्यक्षेत्र में प्रगति के संकेत मिलेंगे। कुछ समस्याएं जो लंबे समय से चल रही थीं, उनसे राहत मिल सकती है। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में समय बिताना लाभकारी रहेगा। विद्यार्थियों को सीनियर्स का सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग: पर्पल
शुभ अंक: 8
वृष राशि
आज का दिन लाभदायक रहेगा। पुराने प्रयासों का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। विपरीत परिस्थितियों में भी आप धैर्य बनाए रखेंगे। मानसिक शांति बनाए रखने से काम आसान होंगे।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 6
मिथुन राशि
आज परिवार से जुड़े कार्यों में समय व्यतीत होगा। आपसी बातचीत से रिश्ते मजबूत होंगे। किसी खास काम में मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। करीबी व्यक्ति की सलाह फायदेमंद साबित होगी।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 2
Horoscope 19.03.2026
कर्क राशि
करियर में आज अच्छी खबर मिल सकती है। आपके प्रयासों को सराहना मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना जरूरी है। इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने के लिए दिन अनुकूल है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 5
सिंह राशि
भाग्य का साथ मिलेगा। मित्रों से बातचीत में समय बीतेगा। व्यापार सामान्य रहेगा, लेकिन किसी बाहरी व्यक्ति से लाभ मिल सकता है। सोच-समझकर काम करने से सफलता मिलेगी।
शुभ रंग: गोल्डन
शुभ अंक: 7
कन्या राशि
आज आप अपने कार्यों को पूरा करने पर ध्यान देंगे। घर में कुछ मरम्मत का काम हो सकता है। किसी अनुभवी व्यक्ति से मार्गदर्शन मिलेगा। परिवार का सहयोग बना रहेगा।
शुभ रंग: ऑरेंज
शुभ अंक: 4
Horoscope 19.03.2026
तुला राशि
आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। पिता का सहयोग मिलेगा। युवाओं को नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक मामलों में प्रयास सफल होंगे और प्रशंसा भी मिलेगी।
शुभ रंग: सिल्वर
शुभ अंक: 6
वृश्चिक राशि
दिन अच्छा रहेगा। कार्यशैली में सुधार आएगा और नए अवसर मिल सकते हैं। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार और जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बितेगा।
शुभ रंग: पिंक
शुभ अंक: 3
धनु राशि
कार्यस्थल पर आपकी मेहनत की सराहना होगी। अनुभवी लोगों से सीखने का मौका मिलेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर बनाने के प्रयास सफल होंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 7
Horoscope 19.03.2026
मकर राशि
आज आय में वृद्धि के संकेत हैं। करियर में उन्नति के अवसर मिल सकते हैं। नए काम शुरू करने से पहले सोच-विचार करें। संपर्कों को मजबूत रखना फायदेमंद रहेगा।
शुभ रंग: पीच
शुभ अंक: 8
कुंभ राशि
आज का दिन शानदार रहेगा। व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। पुराने सामान या यादगार चीज मिलने से खुशी होगी।
शुभ रंग: महरून
शुभ अंक: 1
मीन राशि
आज खुशी और सफलता का दिन है। व्यापार में बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी बढ़ेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।
शुभ रंग: मेजेंटा
शुभ अंक: 5
चैत्र नवरात्रि के इस शुभ आरंभ पर कई राशियों के लिए दिन सकारात्मक ऊर्जा और नए अवसर लेकर आया है। धार्मिक आस्था, धैर्य और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने से सफलता मिलने के योग हैं।
Also Read This: Chhattisgarh: ‘धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026’ पर रार: पोस्टर वॉर से गरमाया सियासी पारा

