GhaziabadGhaziabad
Spread the love

रिपोर्टर: योगेन्‍द्र सिंह

Ghaziabad : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक बेहद दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ के कौशाम्बी थाना क्षेत्र में आने वाले भोवापुर गांव में एकतरफा मामले में एक युवक ने 15 वर्षीय किशोरी को चौथी मंजिल से नीचे फेंक दिया। ऊंचाई से गिरने के कारण किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई थी, जिसने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुट गई है।

Ghaziabad दूध लेने निकली थी नाबालिग, रास्ते में आरोपी ने दबोचा

पीड़ित परिवार पिछले करीब 10 वर्षों से भोवापुर गांव में किराए के मकान में रह रहा है। मृतका की माँ द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, यह खौफनाक घटना बुधवार (15 जुलाई) रात करीब 10 बजे की है। उनकी 15 साल की बेटी खुशी घर के पास ही एक दुकान से दूध लेने के लिए निकली थी। इसी दौरान पड़ोस में ही किराए पर रहने वाले आरोपी शाहनवाज उर्फ शानू ने उसे रास्ते में ही जबरन दबोच लिया। परिजनों का आरोप है कि आरोपी ने कुछ दिनों पहले भी किशोरी के साथ मारपीट और बदसलूकी की थी।

Ghaziabad चौथी मंजिल से सड़क पर फेंका, दिल्ली के अस्पताल में हुई मौत

मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी शाहनवाज वारदात वाले दिन किशोरी को घसीटते हुए चौथी मंजिल पर स्थित अपने कमरे में ले गया। वहां उसने बर्बरता की सारी हदें पार करते हुए पीड़िता को सीधे नीचे सड़क पर फेंक दिया। चीख-पुकार सुनकर जब आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे, तो किशोरी लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़ी थी। उसे तुरंत नजदीकी मीनाक्षी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे दिल्ली के गुरु तेग बहादुर (GTB) अस्पताल रेफर कर दिया। यहाँ इलाज के दौरान गुरुवार को किशोरी ने दम तोड़ दिया।

Ghaziabad आरोपी शाहनवाज गिरफ्तार, पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मुकदमा

घटना की सूचना मिलते ही कौशाम्बी थाना पुलिस एक्शन में आ गई। मृतका की माँ की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी शाहनवाज उर्फ शानू (निवासी पूजा कॉलोनी, लोनी) को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआत में आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था, लेकिन अस्पताल में किशोरी की मौत हो जाने के बाद अब इस मामले को हत्या की धाराओं में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की गहनता से जांच जारी है।

ये भी पढ़े: Jagannath Rath Yatra 2026: पुरी धाम के 7 रहस्य, जिनके आगे आज भी विज्ञान के पास नहीं हैं स्पष्ट जवाब