FitnessFitness
Spread the love

ऐसे रखें हेल्दी वेट

Fitness : आज के युवाओं में फिट और आकर्षक दिखने की चाह पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गई है। सोशल मीडिया पर दिखने वाली परफेक्ट बॉडी, चौड़ी छाती और 8 पैक एब्स का ट्रेंड युवाओं को तेजी से जिम की ओर खींच रहा है। लेकिन कम समय में मसल्स बनाने की यह होड़ कई बार सेहत पर भारी पड़ जाती है। बिना सही मार्गदर्शन, गलत तकनीक और अत्यधिक वजन उठाने की वजह से चोटों के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।

जल्दबाजी में भारी वर्कआउट बन रहा खतरा

Fitness 20 से 30 वर्ष के युवा तेजी से रिजल्ट पाने के लिए हैवी एक्सरसाइज, सप्लीमेंट्स और प्रोटीन शेक का सहारा ले रहे हैं। कई मामलों में स्टेरॉयड का उपयोग भी देखने को मिल रहा है, जो लंबे समय में गंभीर दुष्प्रभाव छोड़ सकता है।

गलत फॉर्म में वेट ट्रेनिंग करने से घुटनों के कार्टिलेज पर दबाव बढ़ता है, लिगामेंट डैमेज हो सकते हैं, कंधों में चोट, कमर में स्लिप डिस्क और कलाई में स्ट्रेन जैसी समस्याएं आम हो गई हैं। बार-बार लगने वाली ये चोटें आगे चलकर ऑस्टियोआर्थराइटिस और क्रॉनिक दर्द का कारण बन सकती हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार, अत्यधिक हैवी वर्कआउट से हृदय पर भी अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है, जिससे हार्ट रिद्म गड़बड़ाने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए मसल्स की मजबूती के साथ-साथ जोड़ों और रीढ़ की सुरक्षा भी उतनी ही जरूरी है।

मसल्स में ऐंठन और कमजोरी की वजह

Fitness कई युवाओं को वर्कआउट के दौरान या बाद में मांसपेशियों में ऐंठन की शिकायत रहती है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं।

  • शरीर में पानी की कमी
  • सोडियम, मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे मिनरल्स की कमी
  • ब्लड फ्लो में रुकावट
  • नसों और मांसपेशियों पर दबाव
  • लो ब्लड प्रेशर

जब शरीर में पोषक तत्वों की कमी होती है तो मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं। पर्याप्त ब्लड सप्लाई न मिलने पर ऐंठन और दर्द की समस्या बढ़ जाती है। इसलिए सिर्फ वर्कआउट ही नहीं, सही पोषण भी बेहद आवश्यक है।

हेल्दी वेट और सुरक्षित फिटनेस के लिए जरूरी कदम

Fitness फिट रहना अच्छी बात है, लेकिन संतुलन और संयम जरूरी है। नियमित व्यायाम के साथ वार्म-अप और कूल-डाउन को कभी नजरअंदाज न करें। अपनी क्षमता के अनुसार ही वजन उठाएं और सही तकनीक अपनाएं।

हेल्दी वजन बनाए रखने के लिए इन बातों का ध्यान रखें:

  • रोजाना हल्का से मध्यम व्यायाम करें
  • विटामिन-डी और प्रोटीन से भरपूर भोजन लें
  • दिन में 4-5 लीटर पानी पिएं
  • आंवला जैसे एंटीऑक्सीडेंट युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करें
  • गिलोय, अश्वगंधा, गुग्गुल, गोखरू और पुनर्नवा जैसी आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों का सेवन विशेषज्ञ की सलाह से करें

योग और संतुलित जीवनशैली अपनाकर शरीर को लंबे समय तक स्वस्थ रखा जा सकता है। याद रखें, फिटनेस का मतलब सिर्फ मसल्स दिखाना नहीं, बल्कि अंदर से मजबूत और स्वस्थ रहना है। सही मार्गदर्शन, संतुलित आहार और नियमित अभ्यास से ही सुरक्षित और स्थायी फिटनेस पाई जा सकती है।

Also Read This: Munger: पुलिस सप्ताह पर गुलाब देकर समझाया हेलमेट का महत्व

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *