Coriander : धनिया हर रसोई की जान होता है। चाहे सब्जी हो या चटनी, इसकी खुशबू और स्वाद खाने को खास बना देते हैं। लेकिन कई बार बाजार में धनिया महंगा या आसानी से उपलब्ध नहीं होता। ऐसे में आप इसे घर पर ही उगा सकते हैं। अच्छी बात यह है कि धनिया उगाना बेहद आसान है और कम जगह में भी उगाया जा सकता है। आइए जानते हैं इसके आसान तरीके।
बीज तैयार करने का सही तरीका
Coriander धनिया उगाने के लिए सबसे पहले साबुत धनिया के बीज लें। इन्हें हल्के हाथ से दबाकर दो हिस्सों में बांट लें। ध्यान रखें कि बीज पूरी तरह से पिसें नहीं, बस हल्का सा टूट जाएं। इससे अंकुर जल्दी निकलते हैं।
गमला और मिट्टी का चुनाव
Coriander धनिया के लिए गहरा नहीं बल्कि चौड़ा गमला ज्यादा उपयुक्त होता है। मिट्टी का मिश्रण तैयार करते समय 50% सामान्य मिट्टी, 30% जैविक खाद और 20% रेत मिलाएं। यह मिश्रण पानी की निकासी को बेहतर बनाता है, जिससे पौधे स्वस्थ रहते हैं।
बुवाई कैसे करें
Coriander सबसे पहले मिट्टी को हल्का गीला कर लें। इसके बाद तैयार बीजों को ऊपर से समान रूप से छिड़क दें। फिर बीजों को ढकने के लिए मिट्टी की पतली परत डालें। अंत में हल्के हाथ से पानी का छिड़काव करें।
पौधे की देखभाल के जरूरी टिप्स
Coriander के पौधे को रोजाना लगभग 4 से 5 घंटे धूप मिलनी चाहिए। गर्मियों में इसे तेज धूप से बचाकर रखें। मिट्टी में नमी बनाए रखें, लेकिन पानी जमा न होने दें। स्प्रे बोतल से पानी देना सबसे अच्छा तरीका है। आमतौर पर 7 से 15 दिनों के भीतर पौधे उगने लगते हैं।
कब और कैसे करें कटाई
Coriander जब धनिया का पौधा लगभग 4 से 6 इंच लंबा हो जाए, तब इसकी पत्तियां तोड़ सकते हैं। हमेशा ऊपर से कटाई करें ताकि नीचे से नई पत्तियां उगती रहें और आपको लंबे समय तक ताजा धनिया मिलता रहे।
इन आसान उपायों को अपनाकर आप घर पर ही ताजा, खुशबूदार और केमिकल-फ्री धनिया उगा सकते हैं।
Also Read This: Jamtara: किसानों की आय बढ़ाने के लिए सालुका कोल्ड स्टोरेज का बड़ा कदम, भंडारण शुल्क में 25% की भारी छूट

