PM ModiPM Modi
Spread the love

PM Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला आरक्षण विधेयक को लेकर अपना रुख एक बार फिर स्पष्ट करते हुए देश की महिलाओं को बड़ा भरोसा दिया है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर एक विशेष वीडियो संदेश साझा कर इस बिल को लागू करने के प्रति अपनी सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराई है। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा कि सरकार ने देश की ‘नारी शक्ति’ से जो वादा किया था, उसे पूरा करने के लिए वे पूरी तरह संकल्पित हैं।

30 नवंबर को लोकसभा में पेश हो सकते हैं अहम बिल

PM Modi: गौरतलब है कि केंद्र की मोदी सरकार संसद में परिसीमन (Delimitation) और महिला आरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण विधेयकों को लाने की तैयारी में है। जानकारी के मुताबिक, इन विधेयकों को आगामी 30 नवंबर को लोकसभा के पटल पर पेश किया जाएगा। संसद में इस अहम कदम से ठीक पहले प्रधानमंत्री का यह वीडियो संदेश राजनीतिक रूप से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

“देश की शत-प्रतिशत महिलाओं का आशीर्वाद हमारे साथ”

PM Modi: जारी किए गए वीडियो संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि महिलाओं को नीति-निर्माण में उचित भागीदारी दिलाने का संघर्ष दशकों से जारी है और वे स्वयं वर्षों से इसके लिए प्रयासरत रहे हैं। उन्होंने बताया कि देश भर से अनगिनत महिलाओं और बहनों ने पत्रों के माध्यम से तथा व्यक्तिगत रूप से यह मुद्दा उनके समक्ष उठाया है। पीएम मोदी ने विश्वास जताया कि देश की 100 प्रतिशत नारी शक्ति का आशीर्वाद उनके साथ है।

विरोधियों पर निशाना, कहा- अडिग है हमारा इरादा

PM Modi: विपक्षी दलों पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि जो लोग महिला आरक्षण की राह में बाधा बन रहे हैं, वे देश की मातृशक्ति को संसद और विधानसभाओं में आगे बढ़ने से कभी नहीं रोक पाएंगे। पीएम मोदी ने देश की हर महिला को आश्वस्त करते हुए कहा, “हमारा हौसला बुलंद है, हिम्मत अटूट है और इरादा पूरी तरह अडिग है। हम महिला आरक्षण के मार्ग में आने वाली हर रुकावट को जड़ से खत्म करके रहेंगे। अब सिर्फ सही वक्त का इंतजार है।”

read this:-Laxmi Verma Car Accident: छत्तीसगढ़: राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा सड़क दुर्घटना में घायल, हाथ में फ्रैक्चर के बाद रायपुर एम्स में भर्ती